करणी सेना की 2 मांगों को सरकार ने माना, 3री पर अब भी फंसा पेंच

Last Updated:August 05, 2026, 22:47 IST
Karni Sena Demands : राजस्थान में चल रहे यूजीसी रोलबैक के लिए आंदोलन के बीच की एक बड़ी खबर सामने आई है. आंदोलन के बीच ही युवक देवराज की मृत्यु हो गई थी. इसके बाद करणी सेना और भी बगावत पर उतर गई. करणी सेना ने आरोप लगाया कि देवराज की मृत्यु पुलिस द्वारा पानी की बौछार की वजह से हुई. इसके बाद करणी सेना के लोगों ने मुख्यमंत्री आवास घेरने का अल्टीमेटम दिया. इसको लेकर उनकी तीन प्रमुख मांगे थीं. इनमें से दो मांगों पर सरकार मान गई है. मृतक के परिवार को 21 लाख रुपये और नौकरी मिलेगी.
ख़बरें फटाफट
करणी सेना की दो मांगों पर सरकार झुकी. 21 लाख की सहायता और नौकरी का भरोसाजयपुर. राजस्थान में राजपूत करणी सेना और राज्य सरकार के बीच चल रहे विवाद के बीच एक अहम मोड़ सामने आया है. करणी सेना की तीन प्रमुख मांगों में से दो मांगों पर राज्य सरकार ने सहमति जता दी है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल मकराना के बीच हुई बातचीत के बाद यह फैसला सामने आया.
बैठक के बाद जानकारी दी गई कि मृतक देवराज सिंह के परिवार को 21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को संविदा के आधार पर नौकरी देने का भी भरोसा सरकार की ओर से दिया गया है. इन दोनों मांगों पर सकारात्मक सहमति बनने के बाद फिलहाल एक बड़ा विवाद शांत होता नजर आया.
कैसे हुई देवराज की मौतयूजीसी रोलबैक को लेकर राजधानी जयपुर में चल रहे राजपूत करणी सेना की ओर से आंदोलन में देवराज सिंह शामिल थे. इसी दौरान अचानक उनकी मौत हो गई. उनकी मौत के बाद करणी सेना ने आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन से पानी की बौछार की गई. पुलिस की इसी हरकत ने देवराज की जान ले ली. वहीं पुलिस इसे सिरे से खारिज कर रही. प्रशासन का कहना है कि देवराज की मौत अन्य किसी कारण से हुई है.
तीसरी मांग पर अभी नहीं बनी बातहालांकि करणी सेना की तीसरी मांग पर अभी सरकार की ओर से कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं मिला है. यह मांग प्रदर्शन के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज में कथित रूप से जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई से जुड़ी हुई है. सरकार की ओर से कहा गया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी. यदि जांच के दौरान संबंधित अधिकारियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इस मांग पर तत्काल कार्रवाई का कोई वादा नहीं किया गया है.
पहले दिया था सीएमओ घेराव का अल्टिमेटमइससे पहले करणी सेना ने अपनी मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में मुख्यमंत्री कार्यालय के घेराव का अल्टिमेटम दिया था. संगठन लगातार अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी में था. वार्ता के बाद दो मांगों पर सहमति बनने से टकराव की स्थिति कुछ हद तक कम हुई है, लेकिन सभी मुद्दों का समाधान अभी नहीं हुआ है. करणी सेना का कहना था कि मृतक के परिवार को आर्थिक मदद, परिवार के सदस्य को रोजगार और लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई तीनों मांगें उनके लिए महत्वपूर्ण हैं. अब इनमें से दो पर सरकार की ओर से कदम उठाने की बात कही गई है.
यूजीसी रोलबैक का आंदोलन रहेगा जारीबैठक के बाद करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल मकराना ने साफ कहा कि यूजीसी रोलबैक को लेकर चल रहा आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि यह मुद्दा अलग है और इस पर संगठन पहले की तरह अपनी आवाज उठाता रहेगा. इस बयान से साफ है कि सरकार के साथ कुछ मुद्दों पर सहमति बनने के बावजूद संगठन ने अपने दूसरे आंदोलन को खत्म नहीं किया है. आने वाले दिनों में यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर करणी सेना की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है.
जांच रिपोर्ट पर टिकी अगली कार्रवाईअब पूरे मामले में निगाहें सरकार की जांच प्रक्रिया पर टिकी हैं. यदि जांच में पुलिस कार्रवाई को लेकर किसी अधिकारी की जिम्मेदारी तय होती है तो आगे कार्रवाई हो सकती है. वहीं मृतक देवराज सिंह के परिवार को आर्थिक सहायता और संविदा नौकरी देने की प्रक्रिया भी अब आगे बढ़ाई जाएगी.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 05, 2026, 22:40 IST



