प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में राजस्थान ने बनाया नया रिकॉर्ड, 62 लाख 58 हजार किसानों की मजबूत ढाल बनी

Last Updated:August 05, 2026, 15:39 IST
Rajasthan Samachar : राजस्थान ने फसल बीमा योजना में नया रिकॉर्ड बना है. राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए देश में सबसे अधिक लगभग 62 लाख 58 हजार किसानों को योजना में रजिर्स्टड किया गया है. योजना के जरिये प्राकृतिक आपदाओं और प्रतिकूल मौसम के कारण फसल को हुए नुकसान की स्थिति में लाखों किसानों को आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई की जाती है.
जयपुर. रेगिस्तानी प्रदेश राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में नया रिकॉर्ड बना दिया गया है. साल 2025-26 में सूबे के लगभग 2 करोड़ 82 लाख हेक्टेयर फसली क्षेत्र में से 1 करोड़ हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र को योजना के तहत बीमित किया गया है. यह देश में सर्वाधिक है. यह राज्य के कुल फसली क्षेत्र में बीमित क्षेत्र का 36 प्रतिशत है. यह देश के औसत 32 प्रतिशत से ज्यादा है. राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में वर्ष 2025-26 में चूरू में 13 लाख 35 हजार हेक्टेयर से अधिक, बाड़मेर में 11 लाख 48 हजार हेक्टेयर और बीकानेर में 9 लाख 27 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र को बीमित किया गया है. चूरू में 77 प्रतिशत, बाड़मेर में 69 प्रतिशत और नागौर में 47 प्रतिशत सकल फसली क्षेत्र का बीमा कवरेज हुआ है.
राजस्थान में वर्ष 2025-26 तक गत पांच वर्षों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत कुल 5 करोड़ 21 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र का बीमा किया गया. इसमें किसानों की ओर से 4 हजार 650 करोड़ रुपये से अधिक का प्रीमियम हिस्सा जमा किया गया. यह देशभर में सबसे अधिक है. इस दौरान राज्य में 18 करोड़ 81 लाख से अधिक आवेदन रजिस्टर्ड किया जाकर किसानों को 18 हजार 189 करोड़ रुपये से अधिक के दावों का भुगतान किया गया.
1 लाख करोड़ रुपये की 7 करोड़ 53 लाख से अधिक की फसल पॉलिसियां जारी हुईआंकड़ों के अनुसार बीजेपी की भजनलाल सरकार के नेतृत्व में राजस्थान में वर्ष 2024-25 और 2025-26 में फसल बीमा का दायरा काफी बढ़ा है. राज्य सरकार की ओर से किसानों तक बीमा सुरक्षा पहुंचाने का कार्य तेजी से हुआ. इस दौरान खरीफ और रबी सीजन को मिलाकर लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की 7 करोड़ 53 लाख से अधिक की फसल पॉलिसियां जारी की गईं. इसमें बीमा दावों के तहत 4 हजार 498 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि वितरित की गई. राज्य सरकार की प्रभावी नीतियों के कारण यह योजना प्रदेश के लाखों अन्नदाताओं को सशक्त करते हुए एक मजबूत ढाल बनी है. मौसम की अनिश्चितता, अतिवृष्टि, सूखा, ओलावृष्टि सहित विभिन्न प्राकृतिक जोखिमों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मिल रहे बीमा कवरेज से उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिली है.
क्या है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनाप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं (ओलावृष्टि, सूखा, अकाल), कीटों और बीमारियों के कारण फसल के नुकसान से वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है. इसमें किसानों को लागत प्रभावी प्रीमियम पर फसल बीमा दिया जाता है. योजना के तहत किसान, राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर प्रीमियम का भार वहन करते हैं. अगर बीमित फसल को निर्धारित जोखिमों के कारण नुकसान होता है तो पात्र किसान को बीमा दावे के माध्यम से आर्थिक राहत दी जाती है.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 05, 2026, 15:37 IST



