Rajasthan

बारिश में बदहाल हुई सड़कें, बड़े-बड़े गड्ढों और जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने मंत्री और कलेक्टर से लगाई गुहार

Last Updated:August 05, 2026, 14:30 IST

Nagaur News: नागौर जिले की जायल तहसील के गांव में करीब 15 साल पहले बनी सीसी सड़क अब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और बारिश के कारण जलभराव होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई स्थानों पर रास्ता अवरुद्ध होने की स्थिति बन गई है. ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण मंत्री डॉ. मंजू बाघमार और जिला कलक्टर को पत्र भेजकर सड़क के सुदृढ़ीकरण और जल्द मरम्मत की मांग की है. उनका कहना है कि बारिश के मौसम में हालात और अधिक खराब हो जाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है.

ख़बरें फटाफट

15 साल पुरानी सीसी रोड की मरम्मत की मांग तेज, बारिश में लोगों का जीना मुश्किलZoom15 साल पुरानी सीसी रोड की मरम्मत की मांग तेज

नागौर: नागौर जिले के जायल क्षेत्र के भिन्नियाद खास गांव में बनी सीसी सड़क अब ग्रामीणों और विद्यार्थियों के लिए आफत का सबब बन चुकी है. करीब 15 साल पहले निर्मित यह सड़क देखरेख के अभाव में जगह-जगह से जर्जर हो चुकी है. सड़क में उभरे बड़े-बड़े गड्ढे और उनमें भरा पानी न केवल यातायात को बाधित कर रहा है, बल्कि हादसों को भी खुला निमंत्रण दे रहा है.

खराब सड़क का असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है. भिन्नियाद खास से सरकारी विद्यालय जाने वाले इस प्रमुख मार्ग पर जलभराव और गहरे गड्ढों के कारण स्कूल बसों और पैदल चलने वाले छात्रों का गुजरना मुश्किल हो गया है. बारिश के दिनों में सड़क पर पानी भर जाने से गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे आए दिन बच्चे और ग्रामीण फिसलकर चोटिल हो रहे हैं.

बारिश के मौसम में बदतर हुए हालातस्थानीय निवासियों का कहना है कि सामान्य दिनों में तो जैसे-तैसे काम चल जाता है, लेकिन मानसून के दस्तक देते ही स्थिति बहुत खराब हो जाती है. जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सीसी सड़क पर लंबा जलभराव हो जाता है, जिससे रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है. ग्रामीणों का कहना है: ’15 साल पुरानी इस सड़क की समय पर मरम्मत न होने से आज पूरा गांव परेशान है. विद्यार्थियों को रोजाना जोखिम उठाकर स्कूल जाना पड़ रहा है.’

जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने उठाई आवाजसमस्या के स्थायी समाधान के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर आवाज उठाई है. उपप्रधान तिलोकाराम रोज ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए सार्वजनिक निर्माण मंत्री डॉ. मंजू बाघमार और नागौर जिला कलक्टर को पत्र प्रेषित किया है. पत्र के माध्यम से उन्होंने भिन्नियाद खास से सरकारी विद्यालय तक जाने वाले इस रास्ते को जल्द मरम्मत और सुदृढ़ीकरण की प्रशासनिक स्वीकृति जारी करने की पुरजोर मांग की है.

जल्द निर्माण की मांगग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन जल्द ही इस मार्ग के पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति नहीं देता है, तो आने वाले दिनों में यह रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाएगा. गांव के लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र अति शीघ्र शुरू करवाया जाए, ताकि इस विकट समस्या से राहत मिल सके.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Nagaur,Rajasthan

First Published :

August 05, 2026, 14:30 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj