Rajasthan

श्रीगंगानगर बाल सुधार गृह में वार्डन की हत्या, 24 बाल अपचारियों पर शक, CCTV खंगाल रही पुलिस

Last Updated:August 06, 2026, 07:14 IST

Sri Ganganagar Juvenile Correction Home Warden Murder Case: श्रीगंगानगर के बाल सुधार गृह में बुधवार शाम वार्डन की हत्या से सनसनी फैल गई. प्रारंभिक आशंका है कि बाल अपचारियों ने मिलकर वार्डन साहब राम डेलू पर हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही एसपी हरिशंकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. एफएसएल और एमओबी टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. मामले में बाल अपचारियों से पूछताछ की जा रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

ख़बरें फटाफट

श्रीगंगानगर बाल सुधार गृह में वार्डन की हत्या, जांच में जुटीं FSL और MOB टीमZoomश्रीगंगानगर के बाल सुधार गृह में हुए वार्डन की हत्या मामले में जांच में जुटी पुलिस

श्रीगंगानगर. राजस्थान के श्रीगंगानगर शहर स्थित बाल सुधार गृह में बुधवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. यहां तैनात एक वार्डन की हत्या कर दी गई. प्रारंभिक आशंका है कि बाल अपचारियों ने मिलकर वार्डन पर हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हरिशंकर, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. एफएसएल  और एमओबी टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है. पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है.

मृतक की पहचान अंबे विहार निवासी पूर्व सैनिक साहब राम डेलू के रूप में हुई है, जो बाल सुधार गृह में वार्डन के पद पर कार्यरत थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक घटना के समय बाल सुधार गृह में करीब 24 बाल अपचारी मौजूद थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद कुछ बाल अपचारियों ने कथित रूप से वार्डन साहब राम पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उनके सिर पर लगातार वार किए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं.

परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की खंगालने में जुटी पुलिस 

हमला इतना गंभीर था कि साहब राम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हालांकि पुलिस ने अभी हमले में इस्तेमाल किए गए किसी हथियार या वस्तु की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात किस तरह हुई और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही. एसपी हरिशंकर सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया. एफएसएल और एमओबी टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वारदात को अंजाम देने वालों का पता लगाया जा सके.

पुलिस बाल अपचारियों से भी कर रही है पूछताछ 

पुलिस बाल अपचारियों से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि विवाद किस कारण हुआ तथा वार्डन पर हमला किन परिस्थितियों में किया गया. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वारदात में कितने बाल अपचारी शामिल थे और उनकी भूमिका क्या रही. एसपी हरिशंकर ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज, मौके से जुटाए गए साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और वारदात की परिस्थितियों को लेकर और स्पष्ट जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Ganganagar,Ganganagar,Rajasthan

First Published :

August 06, 2026, 07:14 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj