Entertainment

Pati Patni Aur Panga 2 Set Fire: ‘पति-पत्नी और पंगा 2’ के सेट पर लगी आग तो भड़का AICWA, सीएम से की जांच की मांग

Last Updated:October 06, 2026, 16:41 IST

मुंबई फिल्मसिटी में सोनाली बेंद्रे के शो के सेट पर आग लगने के मामले में AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है. वहीं एक दिन पहले टीम ने भी आग की घटना पर रिएक्ट किया था. ‘पति-पत्नी और पंगा 2’ के सेट पर लगी आग तो भड़का AICWA, CM से की जांच की मांगZoom

मुंबई की फिल्मसिटी में 5 अक्टूबर को आग लगने की घटना सामने आई. जिस चलते सोनाली बेंद्रे के शो ‘पति पत्नी और पंगा 2’ का सेट भी आग की चपेट में आ गया. सोशल मीडिया पर सेट पर लगी आग की फोटो वीडियो भी खूब वायरल हुई. हालांकि किसी की जानमाल की हानि नहीं हुई. अब इस मामले में टीवी एसोसिएशन ने जांच की मांग की है.

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस मामले में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फण्डवीस को पत्र लिखा है. वर्कर्स बॉडी ने चैनल और मेकर्स के खिलाफ हाई लेवल जांच और कानूनी एक्शन लेने की मांग की है.

सिने वर्कर्स ने की जांच की मांगवर्कर्स बॉडी के प्रेसिडेंट सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने CM को पत्र के जरिए कहा, ‘पति पत्नी और पंगा के सेट पर आग लगने का आखिर कारण क्या था? इतनी आग लगी कैसे और क्या फायर सेफ्टी के कोई इंतजाम नहीं थे? इस घटना को लेकर जांच होनी चाहिए. चैनल, प्रोड्यूसर, प्रोडक्शन हाउस से लेकर पूरी टीम के खिलाफ लापरवाही के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए. इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए फिल्म सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर का इस्तीफा लेना चाहिए.’

कहा- ये कोई एक्सीडेंट नहींइस पत्र में बॉडी का कहना है कि मैनेजमेंट ने लापरवाही बरती. ये कोई एक्सीडेंट नहीं है. हर दिन हजारों वर्कर और आर्टिस्ट सेट पर अपनी जान जोखिम में डालकर काम करते हैं. अगर आग लगती है और कोई हादसा होता है तो इनके परिवार संकट में आ जाते हैं. मेकर्स तो खूब फायदा कमाते हैं.

टीम ने क्या कहा थासोशल मीडिया पर हाल में ही

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj