Health

मानसून में भूलकर भी न खाएं ये 8 चीजें, वरना बिगड़ सकती है आपकी सेहत, बैक्टीरिया और वायरस का खतरा

Last Updated:August 06, 2026, 19:20 IST

Rain Health Tips: मानसून में हमेशा ताजा और गर्म भोजन करें. पर्याप्त मात्रा में उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं. फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर ही इस्तेमाल करें. रायबरेली जिले के राजकीय चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मिता श्रीवास्तव ने इसे लेकर कुछ खास उपाय बताए हैं.

सावन और मानसून का मौसम अपने साथ ठंडक और हरियाली लेकर आता है, लेकिन यही मौसम संक्रमण, पाचन संबंधी समस्याओं और फूड पॉइजनिंग का खतरा भी बढ़ा देता है. बारिश के दौरान वातावरण में नमी अधिक होने से बैक्टीरिया, वायरस और फंगस तेजी से पनपते हैं. ऐसे में खानपान में थोड़ी-सी लापरवाही भी पेट दर्द, दस्त, उल्टी और अन्य बीमारियों का कारण बन सकती है.

रायबरेली जिले के राजकीय चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मिता श्रीवास्तव बीएएमएस लखनऊ विश्वविद्यालय लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि बाहर का खुला खाना खाने से बचें और हाथों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. यदि खाने के बाद उल्टी, दस्त, तेज बुखार या पेट दर्द जैसी समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. सावन और मानसून में संतुलित एवं स्वच्छ भोजन अपनाकर आप खुद को कई मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रख सकते हैं.

उन्होंने बताया कि पालक, मेथी, बथुआ, सरसों जैसी पत्तेदार सब्जियों में बारिश के मौसम में कीड़े और बैक्टीरिया होने की संभावना बढ़ जाती है. यदि इनका सेवन करना ही हो तो अच्छी तरह धोकर और पकाकर ही खाएं.

Add as Preferred Source on Google

बाजार में खुले में रखे कटे फल, चाट, गोलगप्पे और अन्य स्ट्रीट फूड पर मक्खियां और धूल-मिट्टी आसानी से बैठ जाती हैं. इससे संक्रमण और फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है.

मानसून में मांस और सी-फूड जल्दी खराब हो सकते हैं. अधपका या बासी मांस खाने से बैक्टीरियल संक्रमण होने की आशंका रहती है. हमेशा ताजा और अच्छी तरह पका हुआ भोजन ही खाएं.

बारिश के मौसम में कुछ लोगों की पाचन क्षमता कमजोर हो जाती है. ऐसे में अधिक मात्रा में दही, आइसक्रीम और बर्फ वाले पेय लेने से गले में संक्रमण और पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है.

पकौड़ी, समोसा, कचौड़ी और अधिक तेल वाले खाद्य पदार्थ स्वादिष्ट जरूर लगते हैं, लेकिन ये पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं. मानसून में इन्हें सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए.

बारिश के मौसम में भोजन जल्दी खराब हो सकता है. लंबे समय तक रखा हुआ या बार-बार गर्म किया गया खाना खाने से फूड पॉइजनिंग और पेट के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.

नमी के कारण दूध से बने खाद्य पदार्थ जल्दी खराब हो सकते हैं. खुली मिठाइयां, क्रीम पेस्ट्री और डेयरी उत्पादों का सेवन सोच-समझकर करें और केवल ताजा सामग्री ही लें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 06, 2026, 19:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj