Who is Jiyaa Shankar Fiance: कौन हैं और क्या करते हैं जिया शंकर के मंगेतर? एक्ट्रेस के होने वाले पति के बारे में जानें सबकुछ

Last Updated:August 07, 2026, 11:49 IST
एक्ट्रेस जिया शंकर ने आखिरकार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है. एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड करण धनक से 5 अगस्त को सगाई कर ली है. सोशल मीडिया पर ड्रीम प्रपोजल की बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने अपने मंगेतर को फैंस से मिलवाया. जानिए कौन हैं जिया शंकर के होने वाले पति करण धनक और क्या करते हैं.
नई दिल्ली. एक्ट्रेस जिया शंकर ने 5 अगस्त को बॉयफ्रेंड से सगाई करने की गुड न्यूज फैंस को दी. सोशल मीडिया पर इस खास मौके की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने मंगेतर करण धनक को दुनिया से रूबरू कराया और यह भी बताया कि उन्हें किस तरह रोमांटिक अंदाज में प्रपोजल मिला. जिया और करण की तस्वीरों पर फैंस और इंडस्ट्री के दोस्त जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
जिया की सगाई के बाद फैंस जानना चाहते हैं कि उनके मंगेतर करण धनक कौन हैं और वह क्या करते हैं? चलिए आपको बताते हैं.जिया के मंगेतर करण धनक ग्लैमर वर्ल्ड से दूर एक बिजनेसमैन हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण अमेरिका में रहते हैं और वहां उनका हुक्का लाउंज का बिजनेस है. (फोटो साभार: Instagram@jiyaashankarofficial)
सगाई करने के बाद जिया और करण ने अभी शादी की डेट्स और प्लान को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन दोनों अपनी जिंदगी के इस नए सफर की शुरुआत को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. जिया और करण के अफेयर के चर्चे इस साल की शुरुआत में ही शुरू हो गए थे. (फोटो साभार: Instagram@jiyaashankarofficial)
Add as Preferred Source on Google
जिया शंकर ने अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही थीं. हालांकि तब उन्होंने चेहरा नहीं दिखाया था, लेकिन फैंस ने तुरंत अंदाजा लगा लिया था कि वह शख्स कोई और नहीं बल्कि करण धनक ही हैं. अब आखिरकार दोनों ने अपने रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लगा दी है. (फोटो साभार: Instagram@jiyaashankarofficial)
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई प्रपोजल तस्वीरों में जिया शंकर बेहद खुश और भावुक नजर आ रही हैं. मंगेतर करण से दुनिया को मिलवाते हुए एक्ट्रेस ने एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा. इन खूबसूरत तस्वीरों में वह अपनी सगाई की रिंग भी फ्लॉन्ट करती दिखीं. (फोटो साभार: Instagram@jiyaashankarofficial)
जिया ने कैप्शन में लिखा, ‘शायद यह सच है कि प्यार आपको तभी मिलता है जब आपको इसकी सबसे कम उम्मीद होती है, हालांकि भगवान ने इस मामले में मेरे सब्र का काफी कड़ा इम्तिहान लिया. यह सफर आसान नहीं था, फिर भी न जाने कैसे सब आसान होता चला गया. मुझसे हजारों मील दूर होने के बावजूद आपसे हुई हर बातचीत में मुझे अपनेपन का अहसास हुआ.’ (फोटो साभार: Instagram@jiyaashankarofficial)
उन्होंने आगे लिखा, ‘रास्ते आसान नहीं थे, लेकिन हमने हर दिन एक-दूसरे को चुना. आपने मुझे वो प्यार दिया जिसका मैं पूरी जिंदगी इंतजार करती रही. मेरे सबसे बुरे दिनों में आपने मुझे हंसाया और एयरपोर्ट पर अलविदा कहते वक्त हर बार मुझे इस तरह गले लगाया जैसे मुझसे दूर होने पर आपका दिल टूट रहा हो.’ (फोटो साभार: Instagram@jiyaashankarofficial)
गौरतलब है कि साल 2023 में ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का हिस्सा रहने के दौरान जिया का नाम एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के साथ खूब जुड़ा था. हालांकि, उन्होंने कभी इन चर्चाओं को सच नहीं बताया. इस साल की शुरुआत में जब जिया को करण धनक के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करते देखा गया, तब से उनकी लव लाइफ को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई थी, जिस पर अब खुद एक्ट्रेस ने अपनी सगाई से विराम लगा दिया है. (फोटो साभार: Instagram@jiyaashankarofficial)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 07, 2026, 11:49 IST



