Sports

Bronco Test in Team India: पिछले आठ महीने में 10 खिलाड़ी चोटिल, क्या है ब्रोंको टेस्ट से टीम इंडिया की फिटनेस सुधारने का प्लान?

होमखेलक्रिकेट

आठ महीने में 10 खिलाड़ी चोटिल, ब्रोंको टेस्ट से कैसे सुधरेगी टीम की फिटनेस?

Last Updated:August 07, 2026, 11:13 IST

What is Bronco Test: टीम इंडिया में प्लेयर्स के चोटिल होने का सिलसिला थम ही नहीं रहा. शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, आकाशदीप और रवींद्र जडेजा… बीते आठ महीने के भीतर 10 से ज्यादा भारतीय क्रिकेटर्स इंजर्ड हो चुके हैं. अब बीसीसीआई टीम की फिटनेस को लेकर पहले से ज्यादा गंभीर है.आठ महीने में 10 खिलाड़ी चोटिल, ब्रोंको टेस्ट से कैसे सुधरेगी टीम की फिटनेस?Zoomक्या ब्रोंको टेस्ट से सुधरेगी टीम इंडिया की फिटनेस?

नई दिल्ली: इस बात में कोई दो राय नहीं कि जो खिलाड़ी मैदान पर उतरेगा उसे चोट भी लगेगी. मगर टीम के सारे प्लेयर एक के बाद एक चोटिल ही होते जाए तो फिजियो और फिटनेस पर सवाल उठने लाजिमी है. भारत को ताजा झटका कप्तान शुभमन गिल के रूप में लगा है. श्रीलंका में प्रैक्टिस के दौरान वह चंद घंटों के भीतर दूसरी बार चोटिल हो गए. एहतियातन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें एकमात्र प्रैक्टिस मैच से दूर रखने का फैसला किया है, जिसकी शुरुआत सात अगस्त से हुई ताकि गॉल में 15 अगस्त से खेले जाने वाले पहले टेस्ट तक वह पूरी तरह फिट हो जाए.

आठ महीने के भीतर 10 खिलाड़ी चोटिलवैसे भी बीते आठ महीने के भीतर भारतीय टीम के करीब 10 खिलाड़ियों को चोट लगी है. शुभमन गिल इंग्लैंड में भी पैर में खिंचाव की वजह से रिटायर हो चुके हैं, इससे पहले उन्हें पिछले साल कोलकाता टेस्ट में चोट लगी थी. शुभमन गिल के अलावा जसप्रीत बुमराह भी इंजर्ड होकर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हैं. नंबर तीन पर खेलने वाले युवा टैलेंटेड बल्लेबाज साई सुदर्शन का खेलना भी संदेह के दायरे में है. इससे पहले वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा भी चोटिल हो चुके हैं.

शुभमन गिल: अंगूठे में चोट, पैर में खिंचाव
जसप्रीत बुमराह: पीठ की सर्जरी, घुटने में खिंचाव
साई सुदर्शन: पैर के अंगूठे में चोट
वाशिंगटन सुंदर: लगातार हैमस्ट्रिंग की परेशानी
वरुण चक्रवर्ती: बाएं पैर के अंगूठे/पैर में चोट और फ्रैक्चर की
हर्षित राणा: टी-20 विश्व कप के दौरान घुटने की चोट
तिलक वर्मा: टेस्टिकुलर टॉरशन (अंडकोष में ऐंठन) की गंभीर समस्या फिर सर्जरी
हार्दिक पंड्या: कमर की चोट के कारण टीम से बाहर
रवींद्र जडेजा: टेनिस एल्बो के कारण आईपीएल के बाद अब श्रीलंरा दौरे पर वापसी

बीसीसीआई ने लागू कराई आंतरिक समीक्षामीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि फिटनेस के स्तर में गिरावट और चोटिल खिलाड़ियों की लंबी होती लिस्ट को बीसीसीआई ने आंतरिक समीक्षा में टीम के खराब प्रदर्शन का बड़ा कारण माना है. कहा जा रहा है कि फिजियो कमलेश जैन को बलि का बकरा बनाकर हटाया जा सकता है. इसके अलावा पिछले साल टीम के स्ट्रेंथ एंड कंडिशनिंग कोच बने एड्रियन ले रूक्स ने यो-यो टेस्ट की जगह नया ब्रोंको टेस्ट लाए थे पर इसके लिए कोई मानक मापदंड तय नहीं थे. सीओई में सीनियर प्लेयर्स को आसान लक्ष्य तो टीम की जरूरत के मुताबिक किसी का मापदंड हल्क कर दिया गया था.

ब्रोंको टेस्ट के पूरी तरह लागू होने से क्या?अब सारे खिलाड़ियों को फिट होने के लिए एक ही पैरामीटर से गुजरना होगा. चोटिल खिलाड़ी को फिट होने पर दो अलग-अलग दिन में दो बार ब्रोंको टेस्ट देना होगा जबकि छह महीने में सभी खिलाड़ियों की जांच होगी. कैम्प में आए प्लेयर्स का भी ब्रोंको टेस्ट होता रहेगा और इसके रिजल्ट से ही ट्रेनिंग शेड्यूल तय होगा. अब बीसीसीआई की टीम ने ब्रोंको टेस्ट के लिए 5.15 से 5.20 मिनट का आधार समय तय किया है. वही 2K फिटनेस टेस्ट के लिए 9-10 मिनट का मानक निर्धारित किया है. इससे पहले यो-यो टेस्ट पास करने के लिए 16.5 का स्तर निर्धारित था.

About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 07, 2026, 11:13 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj