Rajasthan

Aaj Ka Tula Rashifal : तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खास, इन अधूरे कार्यों में मिलेगी सफलता

Last Updated:August 07, 2026, 17:09 IST

Aaj Ka Tula Rashifal 07 August 2026: तुला राशि वालों के लिए 8 अगस्त का दिन समझदारी और सतर्कता का है. चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहा है. जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें. रिसर्च से जुड़े लोगों को नई जानकारी मिल सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा. हालांकि मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

अजमेर. तुला राशि के जातकों के लिए 8 अगस्त यानी आज का दिन समझदारी और सतर्कता के साथ आगे बढ़ने का है. आज भी चंद्रमा आपके अष्टम भाव यानी वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं. ज्योतिष के अनुसार अष्टम भाव शोध, ज्ञान, रहस्य, परिवर्तन और अचानक लाभ का कारक माना जाता है. ऐसे में आज हर निर्णय सोच-समझकर लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा.

ज्योतिषाचार्य हिमांशु दाधीच के अनुसार आज कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह का शॉर्टकट अपनाने से बचें. धैर्य और अनुभव के साथ काम करना ही आपके लिए बेहतर रहेगा. जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है. व्यापारियों के लिए भी दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, लेकिन किसी नए निवेश या साझेदारी से पहले पूरी जानकारी जरूर जुटा लें. लंबे समय से अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने में सफलता मिल सकती है.

नई जानकारी मिलने के बन रहे हैं योग

जो लोग रिसर्च, विज्ञान, मेडिकल, ज्योतिष, मनोविज्ञान या किसी गहन अध्ययन से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ रहने वाला है. नई जानकारी मिलने की संभावना है. लंबे समय से चल रहे किसी प्रोजेक्ट में भी सकारात्मक प्रगति देखने को मिल सकती है.

स्वास्थ्य और रिश्तों में रखें संतुलन

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा. हालांकि मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. पर्याप्त नींद लें और संतुलित भोजन करें. परिवार में किसी छोटी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का प्रयास करें. अनजान लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें.

आज का अचूक उपाय

आज शनिवार का पावन दिन है. सुबह या शाम शनि देव के मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें. इस उपाय को करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने में मदद मिलती है.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Ajmer,Rajasthan

First Published :

August 07, 2026, 17:09 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj