एशियन गेम्स में महज इतने सेकंड से चुका आर माधवन का बेटा, फाइनल में जगह नहीं बना पाए वेदांत, एक्टर का छलका दर्द

Last Updated:September 22, 2026, 17:54 IST
बॉलीवुड के जाने माने एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने सोमवार, 21 सितंबर को एशियन गेम्स में अपना डेब्यू किया. उनका पहला मुकाबला कुछ खास नहीं रहा. वेदांत पुरुषों की 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन टीम फाइनल में जगह बनाने में असफल रही.
ख़बरें फटाफट
माधवन ने बेटे को लेकर की पोस्ट
नई दिल्ली. आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने एशियन गेम्स में अपने सफर की शुरुआत तो कर दी है, लेकिन पहले ही मुकाबले में फाइनल में पहुंचने से चूक गए. 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में भारतीय टीम 9वें स्थान पर रही और महज 0.2 सेकंड के अंतर से फाइनल का टिकट नहीं मिल सका. बेटे के इस प्रदर्शन पर आर माधवन ने भी सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है.
वेदांत फ्रीस्टाइल रिले में 9वें नंबर पर रहे. साजन प्रकाश, दक्षन शशिकुमार, वेदांत माधवन और अनीश सुनील की चार सदस्यीय भारतीय टीम ने रिले रेस 7:24.32 के समय में पूरी की और 9वें स्थान पर रही. इस कॉम्पिटीशन में कुल 13 देशों की टीमें शामिल थीं, जिनमें से सिर्फ टॉप 8 टीमों को ही फाइनल के लिए क्वालिफाई करना था. लेकिन 9वें स्थान पर रहने की वजह से भारत फाइनल में अपनी जगह पक्की नहीं कर सका.
0.2 सेकंड से फाइनल में आने से चूके वेदांत
आर माधवन के बेटे वेदांत ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स में हिस्सा लिया. उन्होंने पुरुषों की 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग रिले में भारत की ओर से हिस्सा लिया, जहां वेदांत का रिले हीट्स में ही सफर खत्म हो गया. इसके बाद आर माधवन ने अपने बेटे को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी राय जाहिर की.
वायरल हो रही पोस्ट
माधवन ने पोस्ट शेयर कर रखी बात
जाने माने एक्टर आर माधवन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेटे को लेकर पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘0.2 से फाइनल में जगह बनाने से चूक गए और 0.5 से बेस्ट इंडियन बनने से रह गए. बता दें कि 21 साल के वेदांत माधवन ने जापान के आइची-नागोया में हो रहे एशियन गेम्स में हिस्सा लिया था.
बता दें कि एशियन गेम्स में वेदांत का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है. अब उनकी नजर 23 सितंबर को होने वाली 200 मीटर फ्रीस्टाइल इंडिविजुअल प्रतियोगिता पर है. इसके अलावा वह 200 मीटर बैकस्ट्रोक मुकाबले में भी हिस्सा लेंगे. ऐसे में उनके पास आगे बेहतर प्रदर्शन करने का मौका है.देखना होगा कि क्या वेदांत इसमें बाजी मार पाएंगे या नहीं.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 22, 2026, 17:54 IST



