Health

हर रात नाभि में नीम और सरसों तेल, दिलजीत दोसांझ क्यों करते हैं ऐसा

Last Updated:August 04, 2026, 10:46 IST

Diljit Dosanjh: मशहूर सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ हमेशा अपने बैग में नीम और सरसों का तेल रखते हैं. उन्होंने खुद ही बताया है कि चाहे कुछ भी हो जाए हर jap सोने से पहले वे अपनी नाभि में इस तेल को जरूर लगाते हैं. आखिर नीम और सरसो के तेल में ऐसा क्या है जिसे दिलजीत दोसांझ कभी भी नाभि में लगाने से नहीं भूलते हैं. क्या है इसमें खास और क्या सबको ऐसा करना चाहिए, आइए इसके बारे में जानते हैं.
हर रात नाभि में नीम और सरसों तेल, दिलजीत दोसांझ क्यों करते हैं ऐसाZoomविज्ञान की नजर में नीम और सरसो का तेल.

Diljit Dosanjh : हालिया सतलुज फिल्म के अभिनेता और प्रसिद्ध सिंगर दिलजीत दोसांझ ने एक पॉडकास्ट के रैपिड फायर इंटरव्यू में एक ऐसी बात कही है जिसे लोगों के मन में जिज्ञासा हो गया है. दिलजीत दोसांझ ने कहा है कि वे कहीं भी जाएं अपने बैग में दो चीजें जरूर रखते हैं. ये हैं-नीम का तेल और सरसों का तेल. इस तेल को वे रात में सोने से पहले अपने बेली बटन यानी नाभि में लगाते हैं. इसका उन्हें बहुत फायदा मिलता है. आयुर्वेद में तो सरसों और नीम के तेल के कई फायदे हैं लेकिन मेडिकल साइंस इस विषय में क्या कहता है इसे लेकर हमने सिटरीन स्किन क्लिनिक, गुरुग्राम की डायरेक्टर और जानी-मानी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. नीति गौर से बात की. आइए इसे विस्तार से समझते हैं.

क्या कहता है मेडिकल साइंस 

डॉ. नीति गौर ने बताया कि दिलजीत दोसांझ बहुत बड़ी पर्सनैलिटी हैं. वे जो कहते हैं, निश्चित रूप से उसका कोई मतलब होगा. हो सकता है वे अपने अनुभव से बोल रहे होंगे और उन्हें फायदा मिलता होगा. हम उनके बयानों को लेकर कुछ नहीं कहना चाहते हैं लेकिन हम नीम और सरसों के तेल को लेकर मेडिकल साइंस की बातें कर सकते हैं. दरअसल, जब हम किसी भी तेल को लगाते हैं तो उसका लोकली फायदा होता है. यानी स्किन में किसी तेल को लगाते हैं तो उससे स्किन के जिस हिस्से में जो तकलीफ है वे चीजें ठीक हो सकती हैं. वैसे मेडिकल साइंस में सरसो के तेल को अगर स्किन में लगाएं तो इससे वहां हाइड्रेशन हो सकता है. जिस व्यक्ति की स्किन ड्राई है, उसे फायदा हो सकता है लेकिन मेडिकल साइंस में अब तक ऐसी कोई रिसर्च नहीं है जिसमें कहा जाए कि सरसो तेल लगाने से पूरी बॉडी में फायदा मिलता है. हालांकि हमारा शरीर बेहद जटिल संरचना है. इसे समझना आसान नहीं है. हर तरह की बॉडी होती है. कुछ लोगों को किसी चीज से फायदा हो सकता है तो वही चीज दूसरे को नुकसान भी दे सकता है. आयुर्वेद में कई ऐसे तरीके हैं जो लोगों को फायदा पहुंचा सकता है. उसका हमें सम्मान करना चाहिए लेकिन इनमें से कई चीजों का कोई साइंटिफिक प्रवूेन फायदा नहीं है. मतलब यह विज्ञान की कसौटी पर खरा नहीं उतरता है. अगर कोई तेल नाभि में लगाता है तो वह शरीर के अंदरुनी भाग में जाकर पोषक तत्वों की तरह फायदा पहुंचाय, इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. पर अगर किसी को उससे फायदा हो तो यह उसके लिए ठीक हो सकता है लेकिन विज्ञान के नजरिए से नहीं.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj