6 अफ्रीकन गर्ल्स और एक इंडियन यूट्यूबर, किसी ने बोला लव यू तो किसे ने डैडी, देखें फ्लर्टिंग का वायरल वीडियो

Last Updated:August 05, 2026, 16:02 IST
अफ्रीका घूमने गए एक भारतीय यूट्यूबर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक रेस्टोरेंट के अंदर 6 महिलाएं उनसे हंसी-मजाक और फ्लर्ट करती नजर आती हैं. इस क्लिप को लेकर लोग अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं.अफ्रीकन गर्ल्स वायरल वीडियो (X)
अफ्रीका घूमने गए एक भारतीय यूट्यूबर का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसमें 6 महिलाएं रेस्टोरेंट पर बैठी हैं और भारतीय यूट्यूबर से फ्लर्ट करती हुईं नजर आ रही है. इस वीडियो को लेकर अब लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अलग-अलग हेंडल से पोस्ट कर रहे हैं.
क्या है इस वीडियो में?
जैसा की वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अफ्रीका घूमने गए भारतीय यूट्यूबर परमवीर एक रेस्टोरेंट में बैठे थे. तभी वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने उनसे मजाकिया अंदाज में बातचीत शुरू कर दी. कोई उनका नंबर मांगने लगी, कोई “आई लव यू” कहने लगी, तो किसी ने उन्हें “डैडी” कहकर आवाज देनें लगी.
इतना ही नहीं कुछ महिलाओं ने उनके साथ वीडियो भी बनाई और मजाक में उन्हें अपना बॉयफ्रेंड तक बता दिया. यहां तक कि उन्होंने उनका खाने का ऑफर तक दे दिया. माहौल इतना दिलचस्प हो गया कि महिलाएं आपस में ही इस बात पर हंसते हुए बहस करने लगीं कि आखिर परमवीर का नंबर किसे मिलेगा.
This Indian YouTuber Paramvir was travelling in Africa. While he was in a restaurant, a group of women started flirting with him, asking for his number, saying “I love you,” calling him daddy, and making videos while flexing that he was their boyfriend. They even offered to pay… pic.twitter.com/OZJggDtfN2



