Khairthal Mandi Bhav: खैरथल मंडी में सरसों के भाव ने पकड़ी रफ्तार, ₹8 हजार पहुंचा भाव, चना भी ₹5800 पार

होमताजा खबरकृषि
सरसों के भाव ने पकड़ी रफ्तार, ₹8 हजार पहुंचा भाव, ₹8500 तक जाने की उम्मीद
Last Updated:August 08, 2026, 06:27 IST
Khairthal Mandi Bhav: खैरथल तिजारा जिले की खैरथल कृषि उपज मंडी में सरसों के दामों में तेजी देखने को मिल रही है. मंडी में लगातार दाम बढ़ने से किसानों सरसों को मंडी में बेचने के लिए किसान पहुंच रहे हैं. खैरथल मंडी में फिलहाल सरसों 8000 झपए प्रति क्विंटल से ऊपर चल रहा है. वहीं चने में भी 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव 5800 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं. कृषि उपज मंडी व्यापार समिति के अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता ने बताया कि आने वाले समय में सरसों के दामों में करीब 500-700 रुपए की तेजी देखने को मिल सकती है और 8500 रुपए प्रति क्विंटल तक सरसों के दाम पहुंच सकते हैं.
ख़बरें फटाफट
अलवर. खैरथल तिजारा जिले की खैरथल कृषि उपज मंडी में एक फिर सरसों के दामों में तेजी देखने को मिल रही है. मंडी में लगातार सरसों के के दाम बढ़ने से किसानों द्वारा स्टॉक में रखी गई सरसों को मंडी में बेचने के लिए किसान पहुंच रहे हैं. ऐसे में सरसों का अच्छा दाम मिलने से किसान खुश नजर आ रहे हैं. मंडी में सरसों का भाव पहली बार फिर 8000 रुपए रुपए प्रति क्विंटल का आंकड़ा पार कर रहा है. जिससे किसानों के साथ अब व्यापारी भी खुश नजर आ रहे हैं. खैरथल कृषि उपज मंडी के व्यापारियों ने बताया कि इस बार लगातार सरसों के दामों में इजाफा होने के कारण किसानों को अच्छा दाम मिल रहा है.
उन्होंने बताया कि कोरोना काल के बाद साल 2021 में सरसों सबसे ऊंचे दाम में पहली बार 8550 रुपए प्रति क्विंटल का भाव किसानों को मिला था, ऐसे एक बार फिर 5 साल बाद सरसों के दाम आसमान छू रहे हैं. खैरथल मंडी के व्यापारियों ने बताया कि खैरथल मंडी में साल 2021 के बाद सबसे नीचे में सरसों 5800 रुपए प्रति क्विंटल सरसों की बिक्री हुई है. लेकिन अब साल 2026 में किसानों के लिए सरसों अच्छा मुनाफा दे रही है. अभी खैरथल मंडी में फिलहाल सरसों 8000 प्रति क्विंटल से ऊपर सरसों का भाव चल रहा है. वहीं चने में भी 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव 5800 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए.
8500 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच सकते हैं सरसों के दाम
खैरथल कृषि उपज मंडी व्यापार समिति के अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता ने बताया कि अभी सरसों का स्टॉक लगातार सीमित होता जा रहा है. धीरे-धीरे सरसों का स्टॉक काम हो जाएगा. ऐसे में आने वाले समय में सरसों के दामों में करीब 500-700 रुपए की तेजी देखने को मिल सकती है और सरसों 8500 रुपए प्रति क्विंटल तक सरसों के दाम पहुंच सकते हैं. उन्होंने बताया कि खैरथल मंडी में अभी 42% लैब कंडीशन सरसों 8000 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक रही है, ऐसे में अभी जो स्टॉक बचा हुआ है वह किस अभी 8500 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से अपनी सरसों बेचने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं अभी सरसों की नई फसल आने में काफी समय बचा हुआ है. इसलिए अभी किसने और व्यापारियों को सरसों के दाम बढ़ाने की काफी उम्मीद है.
सरसों के साथ चने के भाव में भी आया उछाल
मंडी के व्यापारी संजय कुमार ने बताया कि अभी सरसों का स्टॉक मजबूत किसानों के हाथों में है. अभी किसानों को ऊंचे भाव में सरसों बेचने का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में व्यापारियों को भी अभी 500 से 700 रुपए सरसों में तेजी आने की उम्मीद है. उन्होंने बताया अंतरराष्ट्रीय खाद्य तेल बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद सरसों की मांग बनी हुई है. इसलिए सरसों के दामों में तेजी देखने को मिल रही है. वहीं सरसों के साथ चने की मांग बढ़ने से मंडी में इसके भाव में भी उछाल आया. जहां चना 5700 से 5800 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका, जो पिछले कारोबारी दिन की तुलना में करीब 100 रुपए प्रति क्विंटल अधिक रहा.
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Alwar,Rajasthan
First Published :
August 08, 2026, 06:27 IST



