Rajasthan

16 अगस्त के बाद नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर? राजस्थान के लाखों उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट, जल्द करें e-KYC

Last Updated:August 08, 2026, 14:25 IST

Rajasthan LPG E-KYC: राजस्थान के LPG उपभोक्ताओं के लिए कनेक्शन की e-KYC को लेकर जरूरी अपडेट सामने आया है. उपभोक्ताओं को 16 अगस्त तक अपने गैस कनेक्शन की e-KYC पूरी कराने की सलाह दी गई है. बताया जा रहा है कि प्रदेश में करीब 38 लाख LPG उपभोक्ताओं ने अभी तक e-KYC नहीं करवाई है. समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी कर लें.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside16 अगस्त के बाद नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर? लाखों उपभोक्ताओं के लिए अलर्टZoom16 अगस्त तक राजस्थान के एलपीजी गैस उपभोक्ता करवा लें ई-केवाईसी

जयपुर: राजस्थान में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए 16 अगस्त तक आधार आधारित ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य किया गया है. लम्बे समय से राजस्थान में 1.85 करोड़ उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी की सुविधा चल रही हैं. जिसकी अंतिम तिथि 16 अगस्त हैं इसके बाद उपभोक्ता ई-केवाईसी नहीं करा सकेंगे. गैस कंपनियों के आंकडों के मुताबिक राजस्थान में हर दिन 20 हजार से अधिक उपभोक्ता लगातार गैस एजेंसियों पर ई-केवाईसी करवाने के लिए पहुंच रहे हैं. जिसके बावजूद 1.85 करोड़ उपभोक्ताओं में से अब तक 38 लाख उपभोक्ता ऐसे बचे हैं, जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं कराई है. इसलिए अगर केवाईसी कराने का काम उपभोक्ता चाहें तो एजेंसियों पर जाने के बजाए खुद घर बैठे ऑनलाइन मोबाइल एप के जरिए भी कर सकते हैं.

राजस्थान की तीनों तेल कंपनियों के अधिकारी और गैस एजेंसियों के मालिकों के मुताबिक निर्धारित समय सीमा तक ई-केवाईसी पूरी नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को घरेलू दर पर उपलब्ध होने वाला एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलेगा. कंपनियों के आंकडों के मुताबिक राजस्थान की तीनों गैस कंपनियों में कुल 1.85 करोड़ उपभोक्ता सक्रिय हैं. इनमें इंडेन के 17.3 लाख, बीपीसी के लगभग 9 लाख और एचपीसी के 11.7 लाख ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई हैं.

16 अगस्त तक लाखों उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी करवाना जरूरी लोकल-18 ने जयपुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर पहुंच कर यहां के ऑनर और मैनेजर से ई-केवाईसी को लेकर बात की हैं कि हर लोग भारी संख्या में ई-केवाईसी करवाने के लिए पहुंच रहे हैं. 16 अगस्त तक सभी लंबित गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी होना काफी चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन तय समय से बचें हुए उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी हो जाएंगी. गैस कंपनियों के मुताबिक लाखों उपभोक्ताओं की लंबित पड़ी ई-केवाईसी के लिए राजस्थान की तीनों ऑयल कंपनियों ने अभियान तेज करते हुए उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराने के लिए 3 विकल्प उपलब्ध हैं. इनमें एक तो हर उपभोक्ता घर बैठे संबंधित ऑनलाइन मोबाइल एप से ई-केवाईसी कर सकते हैं. इसके अलावा अपनी निकटतम गैस एजेंसी पर पहुंच कर आधार कार्ड और बायोमेट्रिक सत्यापन के साथ ई-केवाईसी करवा सकते हैं. साथ ही सभी उपभोक्ताओं को खासतौर पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय डिलीवरी कर्मी द्वारा फेस स्कैन के माध्यम से भी ई-केवाईसी कराने की सुविधा उपलब्ध हैं.

इस प्रकार कर सकते हैं घर बैठे ऑनलाइन ई-केवाईसीई-केवाईसी के लिए सभी उपभोक्ताओं को घर बैठे ऑनलाइन मोबाइल एप से ई-केवाईसी करने की खास सुविधा हैं. जिसमें इंडेन उपभोक्ता IndianOil ONE App (https://play.google. com/store/apps/details?id=cx. indianoil.in) और भारत गैस के उपभोक्ता Hello BPCL एप पर ऑनलाइन जाकर ई-केवाईसी कर सकते हैं. ऐसे ही एचपी के उपभोक्ता HP Pay App पर ऑनलाइन जाकर ई-केवाईसी कर सकते हैं. रैगुलर उपभोक्ताओं के अलावा ऐसे भी कई उपभोक्ता हैं जिन्होंने लम्बे समय से गैस की न बुकिंग की हैं और न ही कोई सिलेंडर प्राप्त किया हैं. ऐसे खास उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों पर जाकर 426 रूपए के शुल्क के साथ ई-केवाईसी करना आवश्यक हैं. तब ही उनका कनेक्शन चालू रहेगा. हालही में बीपीसीएल कंपनी द्वारा ने पहली बार उपभोक्ताओं के लिए 10 किलोग्राम का लाइट जिप कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर जयपुर में लांच किया गया हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 08, 2026, 14:25 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj