‘बहुत जल्दी बढ़ गया’, डेंगू के चपेट में आईं स्वरा भास्कर, हॉस्पिटल बेड से फोटो शेयर कर दी हेल्थ अपडेट

Last Updated:August 08, 2026, 15:25 IST
स्वरा भास्कर डेंगू की चपेट में आ गई हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी हेल्थ अपडेट दी. वो लिखती हैं कि डेंगू की वजह से उनकी हालत बिगड़ गई औऱ वो हॉस्पिटल में भर्ती हैं.
स्वरा भास्कर को डेंगू हो गया है.
नई दिल्ली. ‘बालिका वधू’ और ‘ससुराल सिमर’ की फेम एक्ट्रेस अविका गौर डेंगू के चपेट में आ गई हैं. अविका गौर के बाद अब स्वरा भास्कर भी डेंगू का शिकार हो गई हैं. स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वह भी डेंगू की चपेट में आ गई हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. स्वरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल के बेड से एक तस्वीर साझा की. तस्वीर के साथ उन्होंने अपने अंदाज में लिखा कि हालात काफी तेजी से बिगड़े और अब वह डेंगू के चलते अस्पताल में हैं.
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर फैंस को हेल्थ अपडेट दी. उनके लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. वो हॉस्पिटल बेड से अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखते हैं, ‘हालत बहुत जल्दी बहुत खराब हो गई. डेंगू की वजह से हॉस्पिटल में हूं’. फैंस ने एक्ट्रेस का हालचाल पूछा है.
स्वरा भास्कर ने शेयर की अपडेट
अविका गौर भी हॉस्पिटल में भर्ती
स्वरा भास्कर से पहले टीवी एक्ट्रेस, अविका गौर की तबीयत भी डेंगू के कारण बिगड़ गई. ‘बालिका वधू’ से घर-घर पहचान बनाने वाली अविका को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. उनके पति मिलिंद चंदवानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस की सेहत के बारे में जानकारी दी और बताया कि वह कई दिनों से तेज बुखार के बावजूद काम कर रही थीं.
मिलिंद के मुताबिक, अविका को लगातार 103 से 104 डिग्री तक बुखार था. इसके बावजूद उन्होंने अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट को पूरा करने का फैसला लिया. उन्होंने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के बचे हुए 2 दिन पूरे किए. उनकी तबीयत इतनी खराब होने के बावजूद उन्होंने काम जारी रखा और शूटिंग तय समय से पहले ही पूरी हो गई.
अब फैंस दोनों एक्ट्रेसेस की तबीयत को लेकर काफी परेशान हैं. अविका गौर और स्वरा भास्कर के फैंस उनकी जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.
About the AuthorPranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
New Delhi,Delhi
First Published :
August 08, 2026, 15:25 IST



