Entertainment

आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ का गाना ‘भूतनी का’ रिलीज, आते ही छा गया सॉन्ग, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

Last Updated:September 28, 2026, 23:28 IST

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. ट्रेलर के सामने आने के बाद तो फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है. अब फिल्म का गाना भी रिलीज किया जा चुका है. फिल्म का नया गाना ‘भूतनी का’ के म्यूजिक और बोल काफी अलग अंदाज में तैयार किए गए हैं, जिसे सचिन-जिगर ने कंपोज किया है और अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है.

ख़बरें फटाफट

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' का गाना 'भूतनी का' रिलीज, आते ही छा गया सॉन्गZoomआयुष्मान का दिखा अलग अंदाज फोटो साभार:video/grab

नई दिल्ली. आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा तेज हो गई है. फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद अब मेकर्स ने इसका नया गाना ‘भूतनी का’ रिलीज कर दिया है. गाने का म्यूजिक काफी अलग और मजेदार है. इसके बोल और धुन में ऐसा अंदाज देखने को मिलता है, जो दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा सकता है.

‘भूतनी का’ गाने का म्यूजिक मशहूर कंपोजर जोड़ी सचिन-जिगर ने तैयार किया है. वहीं, इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. इस गाने को काका, ट्विंकल अग्रवाल और अमिताभ भट्टाचार्य ने अपनी आवाज दी है. गाने में एनर्जी के साथ मजेदार अंदाज भी देखने को मिलता है.

गाने के लिए सामने थी बड़ी चुनौती

सचिन-जिगर ने गाने को तैयार करने के अपने अनुभव के बारे में बताया कि इसे कंपोज करना उनके लिए काफी मजेदार रहा. अमिताभ भट्टाचार्य के बोल ऐसे थे कि गाना सुनते हुए हर पल यह जानने की उत्सुकता बनी रहती है कि आगे क्या होने वाला है. कंपोजर जोड़ी के मुताबिक, उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती म्यूजिक के जरिए गाने के इसी सस्पेंस और उलझन को बनाए रखने की थी. साथ ही वे चाहते थे कि गाना सुनने में मजेदार भी लगे. इसके लिए उन्होंने गाने की रफ्तार, साउंड और म्यूजिक अरेंजमेंट के साथ कई प्रयोग किए. उनका मकसद ऐसा माहौल तैयार करना था, जिसमें हर पल कुछ नया होने का एहसास हो.

गाने को लेकर उत्साहित हैं सिंगर काका

गाने के सिंगर काका ने भी इसे लेकर अपना अनुभव शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पहली बार इसके बोल सुने, तो उनके मन में फिल्म की कहानी जानने की उत्सुकता पैदा हो गई थी. उन्हें गाने का एनर्जेटिक अंदाज और इसका अलग साउंड काफी दिलचस्प लगा. काका ने बताया कि रिकॉर्डिंग के दौरान भी वह सोच रहे थे कि आखिर फिल्म में ऐसा क्या होने वाला है, जिसकी वजह से गाना इस अंदाज में तैयार किया गया है. अब फिल्म का टीजर देखने के बाद उनकी उत्सुकता और बढ़ गई है. उनके मुताबिक, किरदारों को देखकर कहानी को लेकर कई नए सवाल मन में आने लगे हैं. अब उन्हें फिल्म की रिलीज का इंतजार है.

ट्विंकल अग्रवाल को भी पसंद आया गाने का अंदाज

सिंगर ट्विंकल अग्रवाल ने बताया कि ‘भूतनी का’ गाने की रिकॉर्डिंग उनके लिए काफी मजेदार अनुभव रही. उनके मुताबिक, गाने के बोल में काफी कुछ है, इसलिए इसे गाते समय एनर्जी बनाए रखने के साथ-साथ हर शब्द को सही तरीके से पेश करना भी जरूरी था. उन्होंने कहा कि काका ने गाने में काफी मजेदार एनर्जी डाली, जिसके साथ तालमेल बिठाना उनके लिए अच्छा अनुभव रहा. ट्विंकल के मुताबिक, यह ऐसा गाना है जिसे गाते समय आपका मूड अपने आप अच्छा हो जाता है.

बता दें कि फिल्म के ट्रेलर के बाद अब ‘भूतनी का’ गाने ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है. गाने के म्यूजिक, बोल और कलाकारों के अनुभव से फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ रही है. अब देखना होगा कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 28, 2026, 23:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj