Rajasthan

जयपुर की पुरानी हवेली में रिनोवेशन के दौरान मिला खजाना, मालिक को बताने की बजाय ठेकेदार ने साथियों में बांट दी

Last Updated:August 08, 2026, 23:20 IST

Jaipur Gupt Khajana Chori : जयपुर में हवेली रिनोवेशन के दौरान मिली 66.400 किलो चांदी चोरी मामले में 5 गिरफ्तार. ठेकेदार और साथियों पर चांदी बांटने का आरोप. माणक चौक पुलिस कर रही जांच. इस मामले में सबसे अहम बात यह सामने आई कि हवेली के पुराने कंस्ट्रक्शन में मिली चांदी को कथित तौर पर ठेकेदार और उसके साथियों ने आपस में बांट लिया था.Amazon Prime DayTop Deals Insideपुरानी हवेली में रिनोवेशन के दौरान मिला खजाना, ठेकेदार ने आपस में बांट लियाZoomहवेली में मिली चांदी को मजदूरों में बांटने का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया

जयपुर. जयपुर की एक पुरानी पैतृक हवेली में रिनोवेशन का काम हो रहा था. किसे पता था कि काम करते वक्त कोई गुप्त खजाना मिल जाएगा. आमतौर पर गांवों में एक धारणा होती है कि बाप-दादा घरों की नींव में खजाने डालकर जाते थे. अभी तक आपने ऐसा बस सुना होगा. लेकिन जयपुर में यह घटना सच हो गई. दरअसल, यहां की एक पुरानी हवेली में रिनोवेशन का काम चल रहा था कि इसी दौरान मजदूरों के हाथ चांदी का खजाना लग गया. अब क्या था. मजदूरों का मन डोला और वे बिना किसी को बताए इसे हड़प गए.

यह चांदी कुल 66.400 किलो था. बाद में इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोप है कि इसके बाद ठेकेदार और उसके साथियों ने चांदी को आपस में बांट लिया. मामला जयपुर के माणक चौक थाना इलाके से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार पैतृक हवेली को रिनोवेशन के लिए ठेकेदार को दिया गया था. इसी दौरान पुराने निर्माण को हटाने और काम करने के दौरान बड़ी मात्रा में चांदी मिली. चांदी की मात्रा 66.400 किलो बताई गई है.

राहुल सेठी ने दर्ज कराया था केसइस मामले में राहुल सेठी की ओर से पुलिस में केस दर्ज कराया गया था. शिकायत मिलने के बाद माणक चौक थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने हवेली में हुए रिनोवेशन के दौरान चांदी मिलने से लेकर उसके कथित तौर पर बांटे जाने तक की पूरी कड़ी को जोड़ने का प्रयास किया. मामला पुराना होने के कारण पुलिस के सामने आरोपियों तक पहुंचना भी आसान नहीं था. पुलिस ने जांच के दौरान अलग-अलग लोगों से पूछताछ की और मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाया. इसके बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

ठेकेदार और साथियों पर चांदी बांटने का आरोपपुलिस की कार्रवाई के बाद इस मामले में सबसे अहम बात यह सामने आई कि हवेली के पुराने कंस्ट्रक्शन में मिली चांदी को कथित तौर पर ठेकेदार और उसके साथियों ने आपस में बांट लिया था. यानी हवेली में काम करने पहुंचे लोगों को पुराने निर्माण के भीतर से इतनी बड़ी मात्रा में चांदी मिली और उसके बाद उसे आपस में बांटने का आरोप है. 66.400 किलो चांदी मिलने की बात सामने आने के बाद मामला काफी चर्चा में है. हालांकि चांदी हवेली में किस जगह और किस तरह छिपी हुई थी, इसे लेकर पुलिस की ओर से अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

माणक चौक पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ामाणक चौक थाना पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चांदी मिलने के बाद किस-किस व्यक्ति को इसकी जानकारी थी और इसे किस तरह आपस में बांटा गया. यह मामला इसलिए भी खास है क्योंकि एक पुरानी पैतृक हवेली के रिनोवेशन के दौरान ऐसा सामान सामने आया, जिसके बारे में पहले से किसी को जानकारी नहीं थी. चांदी की बड़ी मात्रा सामने आने के बाद ठेकेदार और उसके साथियों पर उसे अपने पास रखने और बांटने का आरोप लगा.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 08, 2026, 23:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj