Sports

1 ओवर, 4 छक्के और बेकाबू हंसी…गुरनूर बराड़ का तूफान देख गदगद हुए हेड कोच गौतम गंभीर, खड़े होकर बजाई ताली

होमखेलक्रिकेट

1 ओवर, 4 छक्के और बेकाबू हंसी…गुरनूर बराड़ का तूफान देख गदगद हुए गौतम गंभीर

Last Updated:August 08, 2026, 23:20 IST

Gautam Gambhir reactions viral video: श्रीलंका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में नंबर 11 पर बल्लेबाजी करने उतरे युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने 18 गेंदों में नाबाद 36 रन ठोक दिए. दिलुम सुदीरा के एक ही ओवर में 4 गगनचुंबी छक्के जड़कर उन्होंने ड्रेसिंग रूम में बैठे मुख्य कोच गौतम गंभीर को हंसने और स्टैंडिंग ओवेशन देने पर मजबूर कर दिया. बुमराह की गैरमौजूदगी में इस तूफानी प्रदर्शन के बाद 15 अगस्त से गॉल में शुरू हो रहे पहले टेस्ट में गुरनूर के डेब्यू का दावा मजबूत हो गया है.Amazon Prime DayTop Deals Inside1 ओवर, 4 छक्के और बेकाबू हंसी...गुरनूर बराड़ का तूफान देख गदगद हुए गौतम गंभीर Zoomगुरनूर बराड़ के चार छक्के को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए कोच गंभीर.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आमतौर पर मैदान पर अपने गंभीर और सख्त मिजाज के लिए जाने जाते हैं. लेकिन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले खेले जा रहे तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच में कुछ ऐसा हुआ कि कोच गंभीर अपनी हंसी और खुशी रोक ही नहीं पाए. श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ दूसरे दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले 21 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से डगआउट में बैठे कोच और पूरे सपोर्ट स्टाफ को झूमने पर मजबूर कर दिया.

नंबर 11 पर बल्लेबाजी करने उतरे पंजाब के युवा पेसर गुरनूर बराड़ (Gurnoor Brar) ने विरोधी स्पिनर दिलुम सुदीरा के एक ही ओवर में चार कड़क छक्के जड़कर सनसनी फैला दी. गुरनूर के इस बेखौफ अंदाज को देखकर ड्रेसिंग रूम में बैठे गौतम गंभीर गदगद हो उठे और उन्होंने ताली बजाकर इस युवा खिलाड़ी को स्टैंडिंग ओवेशन दिया.

गुरनूर बराड़ के चार छक्के को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए कोच गंभीर.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj