Mithun Chakraborty Health Update: हांथ से निकाली गई पुरानी मेटल प्लेट, अब कैसी है मिथुन दा की तबीयत

Last Updated:August 08, 2026, 14:34 IST
Mithun Chakraborty Health: मिथुन दा की बांह से निकाली गई पुरानी मेटल प्लेट. जानिए अचानक हॉस्पिटल में क्यों एडमिट होना पड़ा और सर्जरी के बाद अब कैसी है मिथुन दा की तबियत. नीचे पढ़ें पूरा हेल्थ अपडेटमिखुन चक्रवर्ती
Mithun Chakraborty health News: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती की हेल्थ को लेकर फैंस अक्सर फिक्रमंद रहते हैं. पिछले कुछ समय से उनकी सेहत से जुड़ी खबरें सामने आती रही हैं, जिससे उनके चाहने वाले काफी परेशान चल रहे थे. अब मिथुन चक्रवर्ती को लेकर कोलकाता से एक बड़ी खबर आई है. गुरुवार को उन्हें बांह की सर्जरी के लिए कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. हालांकि फैंस के लिए सबसे अच्छी और राहत की बात यह है कि उनका यह ऑपरेशन पूरी तरह से सक्सेसफुल रहा है और अब मिथुन दा की हालत एकदम ठीक और स्टेबल है.
हांथ से निकाली गई मेटल प्लेट
मिली जानकारी के मुताबिक मिथुन चक्रवर्ती के शरीर में लगी एक मेटल की प्लेट को निकालने के लिए गुरुवार को यह ऑपरेशन किया गया था. डॉक्टर्स ने बहुत ही आसानी से इस प्लेट को बाहर निकाल दिया है. ऑपरेशन के बाद डॉक्टर्स ने बताया कि मिथुन दा तेजी से रिकवर कर रहे हैं और घबराने की कोई बात नहीं है.
मिलने पहुंचे सीएम सुवेंदु अधिकारी
शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी खुद मिथुन चक्रवर्ती से मिलने उसी हॉस्पिटल पहुंचे जहां वे भर्ती हैं. मुलाकात के बाद सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर बताया कि उन्होंने मिथुन दा से बातचीत की है और उनकी हेल्थ का पूरा अपडेट लिया है. उन्होंने भगवान से मिथुन दा के जल्द से जल्द पूरी तरह ठीक होने की प्रार्थना भी की.
पहले भी हॉस्पिटल मिलने पहुंचे थे सीएम
यह कोई पहली बार नहीं है जब सुवेंदु अधिकारी मिथुन चक्रवर्ती से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे हों. इससे पहले साल 2024 में भी जब मिथुन दा के हाथ की सर्जरी हुई थी, तब भी वे उनसे मिलने पहुंचे थे. आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए जमकर प्रचार किया था.
फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ
मिथुन चक्रवर्ती के ऑपरेशन के सफल होने की खबर सामने आते ही उनके करोड़ों फैंस ने राहत की सांस ली है. सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके लिए मैसेजेस भेज रहे हैं और उनके जल्द से जल्द फिट होकर घर लौटने की दुआ मांग रहे हैं. सब कुछ नॉर्मल रहने पर डॉक्टर्स उन्हें जल्द ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर देंगे.
About the Authorगार्गी द्विवेदीSub Editor
मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दैनिक …
August 08, 2026, 14:34 IST



