बरसात में पशुओं को घेर सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय – हिंदी

होमवीडियोकृषि
बरसात में पशुओं को घेर सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय
X

बरसात में पशुओं को घेर सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय
Animal Husbandry: मानसून में बारिश जहां किसानों के लिए राहत लाती है, वहीं पशुपालकों के लिए कई चुनौतियां भी बढ़ा देती है. इस मौसम में मवेशियों में गलघोंटू (एचएस) और लंगड़ी बुखार (ब्लैक क्वार्टर) जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ये बैक्टीरिया से फैलने वाले रोग हैं, जिनसे समय पर इलाज न मिलने पर 24 से 48 घंटे में पशु की मौत हो सकती है. सीधी के जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सलिल कुमार पाठक के अनुसार, ये बीमारियां मिट्टी और दूषित पानी के संपर्क से फैलती हैं. बारिश शुरू होने से पहले पशुओं को कंबाइंड वैक्सीन लगवाना सबसे प्रभावी बचाव है. गलघोंटू में तेज बुखार, गले में सूजन और सांस लेने में परेशानी होती है, जबकि लंगड़ी बुखार में पैरों में सूजन और लंगड़ापन दिखाई देता है. बरसात में पशुओं के बाड़े को साफ, सूखा और हवादार रखें. साफ पानी, संतुलित आहार, मिनरल मिक्सचर और नियमित टीकाकरण से पशुओं को बीमारियों से बचाया जा सकता है.



