Entertainment

‘न गाली न राजनीति’ पेपर लीक के खिलाफ उतरे छात्रों को पीयूष मिश्रा का सपोर्ट, दे डाली बड़ी नसीहत

Last Updated:August 08, 2026, 23:55 IST

पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के चलते झारखंड में छात्र आंदोलन कर रहे हैं. उन्हें अब बॉलीवुड स्टार पीयूष मिश्रा का समर्थन मिला है. उन्होंने आंदोलन स्थल पर पहुंच कर गाना गाकर छात्रों का हौसला बढ़ाया और उन्हें बड़ी अहम सीख दी. उन्होंने छात्रों को राजनीति और बदजुबानी से बचने की सलाह दी.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside'न गाली न राजनीति' पेपर लीक के खिलाफ उतरे छात्रों को पीयूष मिश्रा का सपोर्टZoomछात्र मामले की सीबीआई और ईडी से जांच की मांग भी कर रहे हैं.

नई दिल्ली: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के खिलाफ छात्र आंदोलन कर रहे हैं. उन्हें अभिनेता और गायक पीयूष मिश्रा का सपोर्ट मिला. वह रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित आंदोलन स्थल पहुंचे और अनशन-सत्याग्रह कर रहे छात्रों से मुलाकात की. पीयूष मिश्रा ने छात्रों का हौसला बढ़ाया और उनका सपोर्ट किया. उन्होंने छात्रों के बीच अपना चर्चित गीत ‘आरंभ है प्रचंड’ भी गाया. गीत के दौरान आंदोलन स्थल पर मौजूद छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला.

पीयूष मिश्रा ने छात्रों से बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने आंदोलन कर रहे कुछ छात्रों के इंटरव्यू देखे थे. उनकी आंखों में दर्द और परेशानी देखकर उन्हें रांची आने की प्रेरणा मिली. उन्होंने कहा कि उनके पास दो दिन का समय था और वह इस दौरान छात्रों के बीच आकर उनके साथ खड़ा होना चाहते थे. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की शर्मिंदगी है कि मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से इस आंदोलन को लेकर बहुत कम लोग बोल रहे हैं.

छात्रों से मर्यादा बनाए रखने की अपीलहालांकि, पीयूष ने यह भी कहा कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को एक नजर से नहीं देखा जाना चाहिए और वहां भी ऐसे लोग हैं जो छात्रों के साथ हैं. पीयूष मिश्रा ने छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए उनके संघर्ष की सराहना की. उन्होंने कहा कि छात्र जिस मुद्दे को लेकर लड़ रहे हैं, वह अहम है और उन्हें अपनी आवाज मजबूती से उठानी चाहिए. हालांकि, उन्होंने छात्रों से आंदोलन की मर्यादा बनाए रखने की अपील भी की.

छात्रों की मदद कर रहे एक्टरएक्टर ने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण और अनुशासित होना चाहिए. आंदोलन में किसी तरह की बदतमीजी, गाली-गलौज या अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. उन्होंने छात्रों को राजनीतिक हस्तक्षेप से भी दूर रहने की सलाह दी. पीयूष मिश्रा ने कहा कि वह केवल सपोर्ट देने के लिए यहां नहीं आए हैं. वह और उनके कुछ साथी आंदोलनकारी छात्रों की जरूरतों में मदद करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने आंदोलन स्थल पर मेडिकल सहायता, भोजन, आर्थिक मदद और तिरपाल, गद्दे व दरियों जैसी जरूरी सामान उपलब्ध कराने की बात कही. पीयूष मिश्रा ने अपने अन्य साथियों से भी छात्रों की मदद के लिए आगे आने की अपील की. छात्र 29 जुलाई से रांची में आंदोलन कर रहे हैं. छात्र परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की सीबीआई जांच कराने और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 08, 2026, 23:55 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj