बोर में बाघ की तलाश, तालेगांव में रेड बॉल का अभ्यास, वैभव सूर्यवंशी ने जंगल सफारी का उठाया लुत्फ, दलीप ट्रॉफी में करेंगे उप कप्तानी

होमखेलक्रिकेट
बोर में बाघ की तलाश, तालेगांव में रेड बॉल का अभ्यास, जंगल में पहुंचे सूर्यवंशी
Last Updated:August 08, 2026, 22:42 IST
Vaibhav Suryavanshi enjoyed a forest safari: वैभव सूर्यवंशी वर्धा के बोर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का लुत्फ उठाते नजर आए. करीब 4 घंटे चले इस रोमांचक सफर के बाद वैभव तालेगांव पहुंच गए जहां वह राजस्थान रॉयल्स की एकेडमी में लाल गेंद से कड़ा अभ्यास कर रहे हैं. ईस्ट जोन के उप-कप्तान के रूप में आगामी दलीप ट्रॉफी में अपनी जगह पक्की करने और फर्स्ट क्लास करियर के सामान्य आंकड़ों को सुधारने के इरादे से वैभव, बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ की निगरानी में दिन-रात पसीना बहा रहे हैं.वैभव सूर्यवंशी ने जंगल सफारी का लिया मजा.
नई दिल्ली. मैदान पर गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने वाले युवा और उभरते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इन दिनों एक अलग ही रोमांच के मुसाफिर बने हुए हैं. आगामी घरेलू सत्र की बड़ी चुनौतियों से पहले वैभव महाराष्ट्र के वर्धा जिले में स्थित प्रसिद्ध ‘बोर टाइगर रिजर्व’ में जंगल सफारी का आनंद लेते नजर आए. इस दौरान उनके साथ राजस्थान रॉयल्स के कोच और फॉरेस्ट इंस्पेक्टर रूपेश खेडकर भी मौजूद थे.
वैभव सूर्यवंशी ने बोर टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में करीब 4 घंटे बिताते हुए कुदरत के खूबसूरत नजारों को करीब से देखा. सफारी के दौरान उन्हें तेंदुआ, भालू, सांभर, चीतल और मोर जैसे कई वन्यजीव देखने को मिले. वैभव ने अपने इस खास अनुभव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया, जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. हालांकि, पूरी सफारी के दौरान वैभव की आंखें सिर्फ एक झलक की राह ताकती रहीं जंगल के राजा ‘टाइगर’ की.
Vardha district Maharastra
स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने महाराष्ट्र वर्धा जिले के मशहूर बोर टाइगर रिज़र्व (रहटी गेट) में अपनी टीम के साथियों के साथ जंगल सफारी का मज़ा लिया।
सफारी के दौरान तेंदुए, भालू और दूसरे जंगली जानवर देखे गए, लेकिन वैभव का बाघ देखने की ज़िद और जंगल के… pic.twitter.com/Bm0FmtaskN



