Rajasthan

उदयपुर में पुरानी रंजिश का खूनी खेल, तीन गाड़ियों से आए हमलावरों ने मचाया तांडव, महिला को भी कुचला

होमताजा खबरक्राइम

3 गाड़ियों में आए हमलावर, कॉलोनी में मचाया तांडव, स्कॉर्पियो से महिला को कुचला

Last Updated:August 08, 2026, 10:50 IST

Udaipur Kapil Vihar Incident: उदयपुर में पुरानी रंजिश ने एक महिला की जान ले ली. कपिल विहार कॉलोनी में तीन गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे लोगों पर जमकर उत्पात और तोड़फोड़ करने का आरोप है. इसी दौरान घर से बाहर आई उर्मिला कुंवर को काली स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी. हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हुई और बाद में उसकी मौत हो गई. वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें काली स्कॉर्पियो महिला की ओर आती और टक्कर मारती दिखाई देने का दावा किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि मृतका के बच्चे का आरोपियों से पुराना विवाद था. आरोपी एक स्कॉर्पियो और दो थार में आए थे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और पुलिस पुरानी रंजिश समेत वारदात के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside3 गाड़ियों में आए हमलावर, कॉलोनी में मचाया तांडव, स्कॉर्पियो से महिला को कुचलाZoomउदयपुर के कपिल विहार कॉलोनी में पुरानी रंजिश ने एक महिला की जान ले ली

उदयपुर. लेक सिटी उदयपुर के कपिल विहार इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया. आरोप है कि तीन गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे लोगों ने कॉलोनी में जमकर उत्पात मचाया और खड़ी गाड़ियों में पत्थर मारकर तोड़फोड़ की. इसी दौरान घर से बाहर आई एक महिला को काली स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी. हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान उर्मिला कुंवर के रूप में हुई है. पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

सीसीटीवी में हंगामा, तोड़फोड़ और महिला को टक्कर मारने की घटना कैद होने का दावा किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि  मृतका के बच्चे का आरोपियों से पहले से विवाद चल रहा था. इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी काली स्कॉर्पियो और दो थार गाड़ियों में सवार होकर कपिल विहार पहुंचे थे. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के साथ ही वारदात के पीछे की वजह और पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

तीन गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे थे आरोपी

बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर विवाद के बाद कुछ लोग तीन गाड़ियों में सवार होकर कपिल विहार पहुंचे. इनमें एक काली स्कॉर्पियो और दो थार गाड़ियां शामिल थीं. आरोप है कि कॉलोनी में पहुंचने के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान सड़क किनारे और कॉलोनी में खड़ी गाड़ियों पर पत्थर बरसाए गए, जिससे कई वाहनों में तोड़फोड़ हुई. अचानक हुए हंगामे से कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हंगामे की आवाज सुनकर उर्मिला कुंवर भी घर से बाहर आई थी. इसी दौरान काली स्कॉर्पियो उनकी ओर आती दिखाई दी. सामने आए सीसीटीवी फुटेज में वाहन महिला की तरफ बढ़ता और उन्हें टक्कर मारता नजर आ रहा है. टक्कर के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. घायल उर्मिला कुंवर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी.

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस के लिए जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है. फुटेज में तीन वाहनों के इलाके में आने और हंगामे के मामले को देखा जा रहा है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. उर्मिला कुंवर के बच्चे का आरोपियों से पहले से विवाद चल रहा था. इसी विवाद को वारदात की वजह बताया जा रहा है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और हमले के पीछे पुरानी रंजिश की वास्तविक वजह क्या थी. प्रतापनगर थाना पुलिस घटनास्थल का जायजा भी लिया और जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया. पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है. इस घटना के बाद कपिल विहार इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

August 08, 2026, 10:50 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj