Rajasthan

Aaj Ka Tula Rashifal 10 august 2026 I आज खुलेंगे भाग्य के नए दरवाजे? जानिए शिव कृपा से मिलने वाला खास संकेत

Last Updated:August 09, 2026, 16:17 IST

Aaj Ka Tula Rashifal 2026: तुला राशि वालों के लिए 10 अगस्त का दिन बेहद खास रहने वाला है. भाग्य स्थान में चंद्रमा की मौजूदगी कई शुभ संकेत दे रही है. नौकरी, व्यापार और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव के योग बन रहे हैं. लेकिन आज एक खास उपाय आपकी किस्मत को और मजबूत कर सकता है. आखिर क्या है वह उपाय और आज किन मामलों में मिलेगा भाग्य का साथ? जानिए पूरा राशिफल.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

आज का तुला राशिफल 10 अगस्त 2026 (Aaj ka Tula Rashifal). तुला राशि के जातकों के लिए 10 अगस्त सोमवार का दिन सकारात्मक ऊर्जा और अच्छे अवसर लेकर आया है. आज चंद्रमा आपकी कुंडली के नवम भाव यानी भाग्य स्थान में मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में नवम भाव को भाग्य, धर्म, उच्च शिक्षा, गुरु, ज्ञान और लंबी यात्राओं का कारक माना जाता है. ऐसे में आज आपको अपने कार्यों में भाग्य का पूरा सहयोग मिल सकता है. लंबे समय से अटके किसी काम को गति मिलने के भी संकेत हैं. अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य हिमांशु दाधीच के अनुसार, आज का दिन तुला राशि वालों के लिए अपने ज्ञान और अनुभव का सही उपयोग करने का है. नौकरीपेशा लोगों को उनकी समझ और कार्यक्षमता के आधार पर कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं.

उच्च शिक्षा, टीचिंग, कंसलटेंसी, ट्रेनिंग या सलाह देने वाले लोगों के लिए भी दिन विशेष रूप से अनुकूल रह सकता है. वहीं व्यापार करने वाले जातकों को किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह या मार्गदर्शन से बड़ा लाभ मिल सकता है. आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने के बजाय पूरी तरह सोच-विचार करने के बाद लेना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा.

मन रहेगा शांत, रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम

स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज आपका मन पहले की तुलना में अधिक शांत और सकारात्मक रह सकता है. नकारात्मक विचारों से दूरी बनेगी और आप खुद को मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर भी आपका झुकाव बढ़ सकता है. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने या पूजा-पाठ में समय बिताने का अवसर मिल सकता है. इससे मन को शांति मिलेगी और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य भी बढ़ेगा.

आज का अचूक उपाय

आज सावन माह और सोमवार का पावन दिन है, ऐसे में भगवान शिव की आराधना करना विशेष फलदायी माना जाता है. सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर शिव मंदिर जाएं और श्रद्धापूर्वक भगवान शिव का जलाभिषेक करें. जल में थोड़े काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें. इसके बाद भगवान शिव का ध्यान करते हुए “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें. माना जाता है कि इस उपाय से मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. कुल मिलाकर तुला राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य, ज्ञान और सकारात्मक सोच के सहारे आगे बढ़ने का दिन है. अपने अनुभव पर भरोसा रखें, जल्दबाजी से बचें और भगवान शिव की आराधना के साथ दिन की शुरुआत करें.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

August 09, 2026, 16:11 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj