मंदिर से लौट रही बच्ची को टॉफी का लालच देकर बुलाया, तारानगर में 12 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़-दुष्कर्म का प्रयास

Last Updated:August 09, 2026, 17:33 IST
Churu Crime News: चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची से मंदिर से लौटते समय टॉफी का लालच देकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया. परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है. घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला, वहीं थानाधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने आधिकारिक बयान देने से इनकार किया है.
ख़बरें फटाफट
तारानगर में 12 वर्षीय मासूम से छेड़छाड़ का आरोप, टॉफी का लालच देकर बुलाया
Taranagar Churu Crime News: राजस्थान के चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मंदिर से अपने घर लौट रही एक 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ बदनीयती से छेड़छाड़ करने और दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़ित बच्ची के दादा की रिपोर्ट पर तारानगर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है, जिससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है.
पीड़ित परिजनों द्वारा पुलिस को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार, 12 वर्षीय बालिका पास ही स्थित मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने घर की ओर आ रही थी. रास्ते में आरोपी व्यक्ति ने बच्ची को अकेला पाकर टॉफी देने के बहाने अपने पास बुला लिया. आरोप है कि इसके बाद उसने मासूम के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया. बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे घबराकर आरोपी मौके से फरार हो गया. रोती-बिलखती मासूम घर पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई.
घटना से भड़के लोग, तारानगर थाने में जुटी भारी भीड़घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व जनप्रतिनिधि आक्रोशित होकर तारानगर थाने पहुंचे. ग्रामीणों ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया. स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत कराया और परिजनों की शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
पुलिस ने एक संदिग्ध को लिया हिरासत में, थानाधिकारी ने बयान देने से किया इनकारमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों ने तुरंत दबिश देकर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है, जिससे थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जब तारानगर थानाधिकारी पुष्पेंद्र सिंह से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने मामले में कोई भी आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और तथ्यों का खुलासा किया जाएगा.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Churu,Churu,Rajasthan
First Published :
August 09, 2026, 17:33 IST



