सावधान टीम इंडिया! जिसने बनाया चैंपियन, वही हराने की कर रहा प्लानिंग, श्रीलंका में बनेगा ‘विभीषण’

होमखेलक्रिकेट
सावधान टीम इंडिया! जिसने बनाया वर्ल्ड चैंपियन, वही हराने की कर रहा प्लानिंग
Last Updated:August 09, 2026, 19:30 IST
Gary Kirsten watch ind vs sl xi third day’s play: भारत और श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया ने श्रीलंका-11 के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेला, जिसमें 6 विकेट से रोमांचक जीत भी दर्ज की. तीसरे और अंतिम दिन के खेल के दौरान मैदान पर श्रीलंकाई टीम के हेड कोच गैरी कर्स्टन नजर आए. गैरी कर्स्टन वही शख्स है, जिनकी कोचिंग में भारत ने 28 साल बाद 2011 में वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. अब गैरी कर्स्टन के कंधों पर श्रीलंका को सफलता दिलाने की जिम्मेदारी है.अभ्यास मैच के तीसरे दिन मैदान पर नजर आए श्रीलंका के हेड कोच गैरी कर्स्टन.
नई दिल्ली. भारत को 2011 में वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले गैरी कर्स्टन अब उसी टीम इंडिया के खिलाफ रणनीति तैयार करने में जुटे हैं. कभी टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में रहकर खिलाड़ियों को खिताबी सफलता का रास्ता दिखाने वाले कर्स्टन अब श्रीलंका के हेड कोच हैं. भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले कर्स्टन ने भारतीय टीम की तैयारियों पर करीब से नजर रखी. रविवार को वह नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड पहुंचे, जहां भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच अभ्यास मैच के तीसरे दिन का खेल हो रहा था. वह बाउंड्री के पास रहकर भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बारीकी से देखते नजर आए.
2011 में भारत को बनाया था वर्ल्ड चैंपियनगैरी कर्स्टन भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास नाम हैं. 2008 से 2011 तक भारतीय टीम के हेड कोच रहते हुए उन्होंने टीम को एक ऐसी सफलता दिलाई, जिसका इंतजार देश लंबे समय से कर रहा था. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीता और 28 साल बाद विश्व चैंपियन बनने का सपना पूरा किया. कर्स्टन उस ऐतिहासिक टीम के बेहद खास शख्स थे. उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों की ताकत, कमजोरियों, तैयारी और ड्रेसिंग रूम के माहौल को करीब से देखा था. अब वही अनुभव श्रीलंका के लिए भारत के खिलाफ काम आ सकता है.
अब भारत को हारने की कर रहे तैयारीनॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर कर्स्टन सिर्फ मैच देखने नहीं पहुंचे थे. वह भारतीय टीम की तैयारियों और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को ध्यान से देखते नजर आए. अभ्यास मैच के दौरान उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ से बाउंड्री के पास कुछ बातचीत भी की. इसके बाद कर्स्टन दोबारा मैदान पर चल रहे मुकाबले को देखने में जुट गए. उनके लिए यह मौका उस भारतीय टीम को करीब से समझने का था, जिसे वह कभी कोचिंग दे चुके हैं. भारत के कई मौजूदा क्रिकेटरों के साथ उनका प्रत्यक्ष अनुभव भले न हो, लेकिन भारतीय क्रिकेट सिस्टम और टीम की कार्यप्रणाली से वह अच्छी तरह परिचित हैं. ऐसे में भारतीय क्रिकेट के साथ उनका पुराना अनुभव उन्हें टीम इंडिया की मानसिकता और तैयारी को समझने में दूसरे विदेशी कोचों की तुलना में अलग नजरिया दे सकता है.
अब भारत को रोकना है अगला मिशनकर्स्टन की मौजूदा जिम्मेदारी बिल्कुल अलग है. अब उनका लक्ष्य भारतीय टीम को नहीं, बल्कि श्रीलंका को सीरीज में जीत दिलाना है. भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज होने वाली है. कर्स्टन भी इस चुनौती के लिए अपनी टीम को तैयार कर रहे हैं. ऐसे में भारत का अभ्यास मैच उनके लिए रणनीति बनाने का अहम मौका रहा. वह भारतीय बल्लेबाजों की फॉर्म, गेंदबाजों की लय और परिस्थितियों में टीम के प्रदर्शन को देखकर श्रीलंका की योजना तैयार कर सकते हैं.
2027 वर्ल्ड कप तक श्रीलंका को तैयार करने का जिम्माश्रीलंका क्रिकेट ने कर्स्टन को सिर्फ भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के लिए जिम्मेदारी नहीं दी है. उनका कार्यकाल लंबे समय के लक्ष्य के साथ जुड़ा हुआ है और उन्हें श्रीलंका को 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी भी निभानी है. ऐसे में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज उनके लिए टीम की कमियों और खिलाड़ियों की क्षमता को परखने का बड़ा मौका होगी. दूसरी तरफ टीम इंडिया के लिए भी यह देखना दिलचस्प होगा कि कभी उसे विश्व चैंपियन बनाने वाला कोच अब विपक्षी ड्रेसिंग रूम से उसके खिलाफ कैसी रणनीति तैयार करता है.
About the AuthorShivam Upadhyay
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 09, 2026, 19:30 IST



