Entertainment
एक नाम वाले दो गाने, एक में सनी देओल तो दूसरे में शाहरुख खान, कौन सा हिट-कौन सा फ्लॉप?

एक नाम वाले गाने Chhammak Chhallo की बात कर रहे हैं. छम्मक छल्लो गाने की बात हो तो आपको शाहरुख खान-करीना कपूर की रा.वन याद आएगी. लेकिन एक गाना सनी देओल और करिश्मा कपूर का भी है. जिसका नाम छम्मक छल्लो था. दरअसल साल 1996 में सनी देओल-करिश्मा कपूर की अजय फिल्म आई थी. इसमें दोनों का एक गाना था ‘छम्मक छलो जरा धीरे चलो’ जिसे कुमार सानू ने गाया था. वहीं शाहरुख खान की रा.वन के छम्मक छल्लो की बात करें तो ये एक देसी के साथ पॉप का फ्यूजन वाला सॉन्ग था. जो दुनियाभर में खूब पॉपुलर हुआ. इसे इंटरनेशनल हस्ती Akon और Hamsika Iyer ने गाया, जबकि संगीत Vishal-Shekhar ने दिया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



