How to Grow Ginger at Home | How to Grow Ginger in a Grow Bag | अदरक उगाने के टिप्स | घर पर अदरक उगाने का आसान तरीका |

Last Updated:August 10, 2026, 06:17 IST
How to Grow Ginger at Home: बारिश के समय में अदरक की डिमांड भी बढ़ जाती है. चाय के अलावा कई सब्जियों में अदरक का घर में उपयोग होता है. कई बार हम रसोई में पुरानी सूख चुकी अदरक को बेकार समझ कर फेंक देते हैं. अगर घर में रखी अदरक सूखकर पुरानी हो गई है, तो उसे कचरे में फेंकने के बजाय गार्डन में इस्तेमाल कर सकते हैं. पुरानी अदरक की गांठें आसानी से अंकुरित होकर नया पौधा तैयार कर सकती है. इसे उगाने के लिए बड़े खेत या ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती, बल्कि गमले या ग्रो बैग में भी अदरक उगाई जा सकती है. मिट्टी को भुरभुरी बनाकर उसमें सड़ी खाद और कोकोपीट मिलाएं. अदरक की गांठ को अंकुर ऊपर की ओर रखकर मिट्टी में दबाएं और जरूरत के अनुसार पानी दें. तेज धूप से बचाने और मिट्टी में नमी बनाए रखने पर 3-4 सप्ताह में अंकुर निकलने लगते हैं.
कई बार रसोई में पुरानी अदरक को कचरे में फेंक दिया जाता है, लेकिन इस अदरक का उपयोग कर गार्डन में ही अदरक का पौधा लगाया जा सकता है. अगर आप भी बाजार से हर बार अदरक खरीदने की जगह गार्डन में ही अदरक उगाना चाहते हैं, तो कुछ खास टिप्स को अपनाकर आप भी अपने गार्डन में अदरक उगा सकते हैं. इसके लिए आपको ज्यादा जगह की भी जरुरत नहीं होगी. इसे गमले या ग्रो बैग में भी आसानी से लगाया जा सकता है.
सिरोही जिले के तपोवन के गार्डनिंग एक्सपर्ट बीके अमन भाई ने बताया कि घर के गार्डन में अदरक उगाने के लिए बाजार से ताजा अदरक खरीदने की जरुरत नहीं होती है. पुरानी सूखी अदरक को इसके लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसी अदरक की गांठें जल्दी अंकुरित हो जाती हैं. इससे पौधे की ग्रोथ भी जल्दी होती हैं. पुरानी अदरक लगाने के लिए 10-12 इंच गहरा और चौड गमला या ग्रो बैग का उपयोग करना चाहिए, ताकि पौधे की जड़ें अच्छे से मिट्टी में फैल सके.
अदरक की अच्छी ग्रोथ के लिए इसे लगाने से पहले मिट्टी का हल्का और भुरभुरा कर देना चाहिए. इसके लिए आधी मिट्टी में सड़ी ही खाद और कोकोपीट मिलाकर मिट्टी को तैयार करना चाहिए. इससे पानी की भी अच्छी निकासी होती है. गमले या ग्रो बैग में मिट्टी तैयार करने के बाद अदरक में गांठ की गद्दे में रखकर भरने के बाद अदरक की गांठ को हल्के गड्ढे उसके अंकुर को ऊपर की तरफ रखना चाहिए. इसके बाद अदरक को मिट्टी से ढक लेना चाहिए.
Add as Preferred Source on Google
अदरक को मिट्टी में लगने के बाद हल्की स्निचैया करनी होती है. गमले में ज्यादा पानी निकासी के लिए नीचे एक छेद बना लें. वहीं अदरक लगाने के तुरंत बाद पानी देने के लिए स्प्रे का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, ताकि पौधे के आसपास की मिट्टी ना दबे. अदरक को रोजाना पानी देने के बजाय मिट्टी की नमी चैक करने के बाद पानी देना चाहिए. ज्यादा पानी पौधे की ग्रोथ पर भी बुरा असर डालता है. इससे जड़ के सड़ने का भी खतरा रहता है.
अदरक के पौधे को तेज धूप से बचाना भी जरुरी होता है. हल्की धूप को अदरक की ग्रोथ के लिए अच्छी होती है. दोपहर की तेज धूप से पौधे को बचाना जरूरी होता है. गमले या ग्रो बैग को ऐसी पौधे को जरूरी रोशनी और हवा मिल सके. इसके अलावा पौधे के आसपास खरपतवार को भी उगने से रोकना जरूरी होता है. क्योंकि खरपतवार पौधे की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है.
अदरक को अच्छे से अंकुरित होने और अच्छी ग्रोथ में थोड़ा वक्त लगता है. पौधे से अंकुर निकलने में 3 से 4 सप्ताह का समय लगता है. इस समय में पौधे की नियमित देखभाल और आवश्यक नमी बनाए रखना जरूरी होता है. इस तरह से आप घर के किचन में अनुपयोगी अदरक को गार्डन में उगा सकते हैं. 4 सप्ताह मिट्टी से जड़ को निकालकर चेक कर सकते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 10, 2026, 06:17 IST



