Tech

WhatsApp Down होने से यूजर्स परेशान, चैटिंग हो रही लेकिन फोटोज और वीडियो पर अटका अपलोड

वॉट्सऐप इस्तेमाल करने वाले कई यूजर्स को सोमवार को मैसेजिंग ऐप पर परेशानी का सामना करना पड़ा. खास तौर पर फोटो, वीडियो, स्टिकर, GIF और दूसरी मीडिया फाइल्स भेजने में दिक्कत की शिकायतें सामने आईं. कुछ यूजर्स के लिए टेक्स्ट मैसेज सामान्य तरीके से काम कर रहे थे, लेकिन फोटो और वीडियो भेजने पर फाइल अपलोड नहीं हो रही थी या काफी देर तक अटकी हुई थी.

इस समस्या की शिकायत भारत के अलावा UK, फ्रांस, ब्राजील, कनाडा, मैक्सिको, स्पेन और कोलंबिया जैसे देशों से भी सामने आई.

फोटो और वीडियो भेजने में आ रही थी परेशानी

कई यूजर्स ने बताया कि WhatsApp पर टेक्स्ट मैसेज भेजना और रिसीव करना सामान्य रूप से जारी था, लेकिन चैट में फोटो या वीडियो शेयर करने में परेशानी हो रही थी. कुछ मामलों में फोटो चैट में दिखाई तो दे रही थी, लेकिन उसके साथ लगातार लोडिंग चलती रहती थी.

कुछ यूजर्स को मीडिया फाइल भेजते समय लोडिंग आइकन दिखाई दिया, जबकि कुछ लोगों को फाइल दोबारा भेजने के लिए ‘Retry’ का ऑप्शन मिल रहा था. स्टिकर और GIF भेजने में भी इसी तरह की समस्या की शिकायत की गई.

टेक्स्ट मैसेज चल रहे थे, लेकिन मीडिया फाइल अटक रही थी

WhatsApp की इस परेशानी में सबसे खास बात यह रही कि कई यूजर्स के लिए सामान्य टेक्स्ट चैट काम कर रही थी. यानी वे मैसेज भेज और रिसीव कर पा रहे थे, लेकिन फोटो, वीडियो या दूसरी बड़ी फाइल भेजने में दिक्कत आ रही थी.

इसी वजह से कई यूजर्स को लगा कि समस्या उनके इंटरनेट कनेक्शन या फोन में नहीं, बल्कि WhatsApp की मीडिया अपलोड सर्विस में हो सकती है. सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस समस्या को लेकर शिकायतें शेयर कीं.

WhatsApp नहीं चल रहा तो यूजर्स ने आजमाए ये तरीके

परेशानी सामने आने के बाद कई यूजर्स ने इसे ठीक करने के लिए सामान्य तरीके भी आजमाए. लोगों ने फोन रीस्टार्ट करने, Wi-Fi बंद करके मोबाइल डेटा इस्तेमाल करने और WhatsApp को दोबारा इंस्टॉल करने जैसे तरीके अपनाए.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj