तिरंगे से सजा जोधपुर, हर घर तिरंगा रैली में सड़कों पर उमड़ा देशभक्ति का जोश

Last Updated:August 10, 2026, 14:41 IST
Jodhpur Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा अभियान के तहत जोधपुर में जिला स्तरीय बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया. रैली को जिला कलेक्टर कार्यालय से रवाना किया गया, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर वापस कलेक्ट्रेट पहुंची. रैली में प्रशासनिक अधिकारियों, स्कूली बच्चों, बीएसएफ जवानों, कालिका टीम के सदस्यों और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने हिस्सा लिया. प्रतिभागियों ने अपनी बाइक, स्कूटी और अन्य वाहनों पर तिरंगा लगाकर देशभक्ति का संदेश दिया. रैली के दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत और कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. पूरे मार्ग पर तिरंगे लहराते नजर आए और शहर का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा.
ख़बरें फटाफट
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जोधपुर में जिला स्तरीय बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया
जोधपुर- हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज जोधपुर में जिला स्तरीय बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया. रैली को जिला कलेक्टर कार्यालय से रवाना किया गया, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस कलेक्ट्रेट पहुंचकर संपन्न हुई. रैली में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, स्कूली बच्चे, बीएसएफ के जवान, कालिका टीम के सदस्य और शहरवासी शामिल हुए. सभी ने अपनी बाइक और वाहनों पर तिरंगा लगाकर देशभक्ति का संदेश दिया. रैली के दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. बड़ी संख्या में बाइक, स्कूटी और अन्य वाहनों पर तिरंगा लहराता नजर आया. पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला.
कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि आज निकाली जा रही बाइक तिरंगा रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और त्याग को याद करने का अवसर है. उन्होंने कहा कि 1857 से लेकर 1947 तक स्वतंत्रता सेनानियों ने संघर्ष, बलिदान और तपस्या की, जिसके परिणामस्वरूप आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का आह्वान किया है. तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है.
बाइक तिरंगा रैली केवल एक कार्यक्रम नहींपटेल ने कहा कि हर भारतीय के दिल और मस्तिष्क में यह भावना होनी चाहिए कि भारत हमारा देश है और इसे विश्व गुरु बनाने के संकल्प में हम सभी की भागीदारी हो. उन्होंने रैली में शामिल हुए सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से देशभक्ति की भावना घर-घर तक पहुंचती है.
राजेंद्र गहलोत बोले- आने वाली पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति के संस्कार जरूरीपूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में अनेक बलिदानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, जिसके फलस्वरूप देश आजाद हुआ. आज हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी शान, मान और सम्मान का प्रतीक है. आने वाली पीढ़ी में देश की आजादी, तिरंगे और राष्ट्रभक्ति के प्रति संस्कार विकसित होना जरूरी है.
भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंजाउन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अनेक लोगों ने अपना बलिदान दिया, इसलिए युवा पीढ़ी को उनके संघर्ष और त्याग से अवगत कराना आवश्यक है. गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विकसित भारत के संकल्प के साथ तिरंगा घर-घर पहुंचे और देशभक्ति का जज्बा हर नागरिक के मन में मजबूत हो, यही इस अभियान का उद्देश्य है. रैली के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा लहराकर देशभक्ति का संदेश दिया और भारत माता की जय के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
August 10, 2026, 14:41 IST



