जयपुर में फिर बेकाबू हुई थार, तेज रफ्तार जीप ने हॉस्टल का गेट तोड़ा, CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा

Last Updated:August 10, 2026, 15:10 IST
Jaipur Thar Accident: जयपुर के महेश नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक बेकाबू थार जीप ने हॉस्टल के गेट को टक्कर मारकर तोड़ दिया. हादसे के समय थार में तीन से चार लोग सवार बताए जा रहे हैं. गनीमत रही कि घटना देर रात हुई, जिसके चलते किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना के बाद मौके पर हलचल मच गई. पूरी घटना हॉस्टल या आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज सामने आया है. हादसे में थार के बेकाबू होने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है.
ख़बरें फटाफट
जयपुर में फिर बेकाबू हुई थार, तेज रफ्तार जीप ने हॉस्टल का गेट तोड़ा
जयपुर. राजधानी जयपुर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शहर में एक बार फिर महिंद्रा थार जीप के बेकाबू होकर तबाही मचाने का मामला सामने आया है. ताजा घटना शहर के महेश नगर थाना क्षेत्र की है, जहां देर रात एक अनियंत्रित थार जीप ने एक हॉस्टल के मुख्य द्वार (गेट) को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि हॉस्टल का लोहे का भारी गेट पूरी तरह टूटकर धराशायी हो गया.
घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया, घटना देर रात की है जब पूरा इलाका नींद से सो रहा था. तभी एक तेज रफ्तार थार जीप सन्नाटे को चीरती हुई आई और चालक का वाहन पर से नियंत्रण छूट गया. बेकाबू जीप सीधे सड़क किनारे स्थित एक हॉस्टल के मुख्य द्वार में जा घुसी. टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी गूंज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए.
गाड़ी में सवार थे 3 से 4 लोगमिली जानकारी के अनुसार, हादसे के समय थार जीप में लगभग 3 से 4 लोग सवार थे. घटना के तुरंत बाद, मौका पाकर जीप सवार लोग वाहन सहित वहां से फरार होने में कामयाब रहे. गनीमत यह रही कि हादसा देर रात हुआ, जब सड़क और हॉस्टल के मुख्य द्वार पर कोई मौजूद नहीं था. यह लापरवाही किसी बड़े हादसे के नुकसान का कारण बन सकती थी.
CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी वारदातहॉस्टल के बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी घटना कैद हो गई है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह तेज रफ्तार में आ रही थार अचानक अनियंत्रित हुई और सीधे हॉस्टल के गेट को तोड़ते हुए निकल गई. घटना की खबर मिलते ही महेश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची.
जांच में जुटी महेश नगर थाना पुलिसमहेश नगर पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थार जीप के रजिस्ट्रेशन नंबर की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 10, 2026, 15:10 IST



