119 साल पुराना हैदराबाद का ये स्कूल आज भी है खास, 4 छात्राओं से शुरू हुआ सफर और अब इतिहास की पहचान

Last Updated:August 10, 2026, 16:29 IST
Hyderabad Famous Mahbobiya School : हैदराबाद का 119 साल पुराना महबूबिया गर्ल्स स्कूल महिला शिक्षा का प्रतीक है. 1907 में बनी यह इमारत कुतुब शाही, मुगल, आसिफ जाही और गोथिक शैली का मिश्रण है. इसने कई नामचीन हस्तियों को शिक्षित किया है. डॉ. सैयद फाजील हुसैन बताते हैं कि वर्ष 1907 में गनफाउंड्री में इस भव्य इमारत का उद्घाटन किया गया और इसका नाम निजाम के नाम पर महबूबिया स्कूल रखा गया. इस शानदार इमारत का निर्माण निजाम की सेना के कमांडर अफसर-उद-दौला की देखरेख में कराया गया था.
ख़बरें फटाफट
हैदराबाद. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद की ऐतिहासिक विरासत में गनफाउंड्री स्थित महबूबिया गर्ल्स स्कूल और जूनियर कॉलेज का नाम प्रमुखता से लिया जाता है. 119 वर्ष पुराना यह संस्थान न केवल अपनी मजबूत और सुंदर वास्तुकला के लिए जाना जाता है, बल्कि इसने क्षेत्र में महिला शिक्षा की नींव रखने में भी ऐतिहासिक भूमिका निभाई है.
इस शैक्षणिक संस्थान की शुरुआत 19वीं सदी के अंत में एक छोटे से पर्दा स्कूल के रूप में हुई थी. 1890 के दशक में नम्पल्ली क्षेत्र में महज चार छात्राओं के साथ इस स्कूल की शुरुआत की गई थी, ताकि मध्यम और उच्च-मध्यम वर्ग की लड़कियां बिना किसी संकोच के शिक्षा प्राप्त कर सकें. बाद में आसिफ जाही राजवंश के छठे निजाम, नवाब मीर महबूब अली खान ने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी और स्थायी इमारत के निर्माण की अनुमति दी.
1907 में गनफाउंड्री में बनी भव्य इमारतडॉ. सैयद फाजील हुसैन बताते हैं कि वर्ष 1907 में गनफाउंड्री में इस भव्य इमारत का उद्घाटन किया गया और इसका नाम निजाम के नाम पर महबूबिया स्कूल रखा गया. इस शानदार इमारत का निर्माण निजाम की सेना के कमांडर अफसर-उद-दौला की देखरेख में कराया गया था. मजबूत ग्रेनाइट पत्थरों को तराशकर बनाई गई यह इमारत आज भी उतनी ही मजबूत नजर आती है. इसकी वास्तुकला में कुतुब शाही, मुगल, आसिफ जाही और गोथिक शैली का अनोखा और सुंदर मेल देखने को मिलता है. इसमें हवा और रोशनी के लिए बड़ी खिड़कियां और खूबसूरत मेहराब बनाई गई हैं.
कई नामचीन हस्तियों ने यहां से की पढ़ाई
महबूबिया स्कूल ने समाज की कई नामचीन हस्तियों को शिक्षित किया है. यहां से पढ़ाई करने वाली प्रमुख हस्तियों में राजकुमारी इंदिरा धनराजगीर, लक्ष्मी देवी राज साहिबा और प्रसिद्ध डिप्लोमैट इसमत मेहदी शामिल हैं. इन सभी महिलाओं ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हैदराबाद का नाम रोशन किया.
आज सरकारी जूनियर कॉलेज के रूप में भी दे रहा सेवाएंसमय बीतने के साथ यह स्कूल अब एक सरकारी जूनियर कॉलेज के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहा है. हालांकि, इतने वर्षों के बाद इस ऐतिहासिक इमारत को बेहतर रख-रखाव और संरक्षण की जरूरत है. महबूबिया स्कूल आज भी हैदराबाद के गौरवशाली इतिहास और महिला सशक्तिकरण के शुरुआती प्रयासों की एक अनमोल मिसाल बना हुआ है.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Hyderabad,Hyderabad,Telangana
First Published :
August 10, 2026, 16:29 IST



