बारिश के बाद मुकुंदरा में बढ़ा जंगल का रोमांच, सफारी के दौरान दिखे टाइगर

Last Updated:August 10, 2026, 16:20 IST
Kota Tiger Reserve : मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बारिश के बाद जंगल सफारी का रोमांच बढ़ा, पर्यटकों ने दो बाघों को एक साथ देखा. सफारी के दौरान पानी के किनारे एक बाघ आराम करता नजर आया, जिसकी तस्वीर कैमरे में कैद की गई. चट्टानी इलाके, घास और हरियाली के बीच बाघ का यह शांत अंदाज बेहद आकर्षक दिखाई दिया.
कोटा के मुकुंदरा हिल्स क्षेत्र में बारिश के बाद जंगल का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है. चारों ओर हरियाली, घने पेड़-पौधे और नम मौसम के बीच जंगल सफारी का रोमांच भी बढ़ गया है. सफारी वाहनों से पर्यटक मुकुंदरा की हरी-भरी वादियों और कच्चे रास्तों से गुजरते हुए प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते नजर आ रहे हैं. बादलों से घिरे आसमान और बारिश के बाद बदले जंगल के रंग ने पर्यटकों के अनुभव को और खास बना दिया है. हरियाली के बीच वन्यजीवों की गतिविधियां भी इन दिनों आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं.
मुकुंदरा की हरी-भरी वादियों में टाइगर की शानदार मौजूदगी ने जंगल सफारी के रोमांच को कई गुना बढ़ा दिया. सफारी के दौरान पानी के किनारे एक बाघ आराम करता नजर आया, जिसकी तस्वीर कैमरे में कैद की गई. चट्टानी इलाके, घास और हरियाली के बीच बाघ का यह शांत अंदाज बेहद आकर्षक दिखाई दिया. खुले प्राकृतिक वातावरण में टाइगर को देखकर पर्यटकों में उत्साह बढ़ गया. वन्यजीव प्रेमियों के लिए भी यह नजारा खास रहा.
इसी दौरान मुकुंदरा के जंगल में एक अन्य बाघ भी चट्टानी इलाके और घास के बीच बेखौफ घूमता दिखाई दिया. बाघ की चाल और उसका शाही अंदाज कैमरे में कैद हुआ. बारिश के बाद जंगल में बढ़ी हरियाली और नमी के बीच वन्यजीवों की गतिविधियां भी दिखाई दे रही हैं. खुले क्षेत्र में बाघ को घूमते देखकर सफारी कर रहे पर्यटकों का रोमांच बढ़ गया. बाघ कभी घास के बीच से गुजरता तो कभी आसपास के इलाके को देखते हुए आगे बढ़ता नजर आया. प्राकृतिक वातावरण में उसकी मौजूदगी ने मुकुंदरा की जंगल सफारी को यादगार बना दिया.
Add as Preferred Source on Google
पर्यावरण प्रेमी ललित बोरसी ने बताया कि मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान एक साथ दो बाघ नजर आए. घास और झाड़ियों के बीच एक बाघ शांत होकर बैठा दिखाई दिया, जबकि दूसरा बाघ उसके पीछे से गुजरता नजर आया. दोनों बाघों को एक साथ देखना सफारी पर मौजूद लोगों के लिए रोमांचक अनुभव रहा. पर्यटकों ने इस खास पल को कैमरे में कैद किया. बारिश के बाद जंगल में फैली हरियाली के बीच दोनों बाघों की मौजूदगी ने पूरे दृश्य को और खूबसूरत बना दिया.
मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में लगातार सामने आ रहे ऐसे वन्यजीव दृश्य क्षेत्र की प्राकृति की सुन्दरता बढ़ाते नजर आ रहे हैं. बारिश के बाद जंगल की हरियाली ने यहां के नजारे को और भी आकर्षक बना रखा है. सफारी के दौरान टाइगर को खुले क्षेत्र में देखना पर्यटकों के लिए सबसे रोमांचक अनुभवों में शामिल रहा. घास के मैदान, चट्टानी क्षेत्र और घने जंगल के बीच बाघों की मौजूदगी वन्यजीव प्रेमियों का ध्यान खींच रही है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
August 10, 2026, 16:20 IST



