aaj ka Tula rashifal | aaj ka rashifal | आज का तुला राशिफल: पुरानी उलझन होगी दूर, नए संपर्क दिलाएंगे फायदा; जानें नौकरी, कारोबार और प्रेम का हाल

Last Updated:August 10, 2026, 16:53 IST
Aaj Ka Tula Rashifal 11 August 2026: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा. आज उनके महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. आज तुला राशिफल वालों का व्यापार में नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में फायदेमंद रहेंगे. आज इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. परिवार में प्रेम बना रहेगा. आज मंगलवार का दिन होने के साथ ही उपाय के तौर पर जातकों को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए.
ख़बरें फटाफट
आज का तुला राशिफल. तुला राशि के जातकों के लिए 11 अगस्त यानी आज का दिन उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा. आज आप अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए पहले से अधिक सक्रिय नजर आएंगे. किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर चल रही उलझन दूर हो सकती है और सही समय पर लिया गया निर्णय आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित होगा. आसपास के लोगों का सहयोग भी आपको मिलता रहेगा.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार व्यापार और कारोबार में आज नए संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. किसी पुराने ग्राहक या परिचित के माध्यम से अच्छा अवसर मिलने की संभावना है. कामकाज में आपकी बातचीत करने की शैली और व्यवहार कुशलता का विशेष लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरा करने का अवसर मिल सकता है. मेहनत का परिणाम आज स्पष्ट रूप से दिखाई देगा.
तुला राशि वाले स्वास्थ्य को लेकर रहें जागरूकस्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन सामान्य रहेगा. लगातार काम करने से थकान या मानसिक दबाव महसूस हो सकता है. समय पर भोजन करें और पर्याप्त आराम लें. योग, प्राणायाम या थोड़ी देर पैदल चलना आपके लिए लाभकारी रहेगा. बाहर के अत्यधिक तले-भुने भोजन से बचना बेहतर होगा.
तुला राशि वालों का प्रेम और पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा परिवार में आपसी सहयोग और प्रेम बना रहेगा. घर के किसी सदस्य से महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी चिंता दूर होगी. प्रेम संबंधों में भी आज सकारात्मक माहौल रहेगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच मुलाकात या बातचीत के अवसर बन सकते हैं. दांपत्य जीवन में भी आपसी समझ और विश्वास मजबूत होगा. मित्रों की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
तुला राशि वालों के लिए आज का अचूक उपायआज मंगलवार का शुभ दिन है और इस दिन हनुमान जी की पूजा करना शुभ माना जाता है. मंदिर जाकर लाल पुष्प अर्पित करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. साथ ही ॐ हं हनुमते नमः मंत्र का जाप करें. यदि संभव हो तो बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं. मान्यता है कि इससे आत्मबल बढ़ता है, बाधाएं कम होती हैं और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Ajmer,Ajmer,Rajasthan
First Published :
August 10, 2026, 16:53 IST



