Rajasthan

Jaipur News: 8 महीने बाद भी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को पदस्थापन नहीं, चिकित्सा मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन

Last Updated:August 10, 2026, 17:28 IST

Jaipur News: राजस्थान में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की पहली भर्ती के बावजूद चयनित अधिकारियों को आठ महीने बाद भी पदस्थापन नहीं मिला है. वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों ने जयपुर में चिकित्सा मंत्री के सरकारी आवास के सामने प्रदर्शन किया और जल्द नियुक्ति के साथ बकाया वेतन जारी करने की मांग की.

Amazon Prime DayTop Deals Insideपोस्टिंग न वेतन,8 महीने से परेशान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मंत्री आवास घेराZoom

जयपुर. राजस्थान में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की पहली भर्ती के बावजूद चयनित अभ्यर्थियों को आठ महीने बीतने के बाद भी पदस्थापन नहीं मिलने का मामला सामने आया है. पदस्थापन और वेतन की मांग को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार को जयपुर में चिकित्सा मंत्री के सरकारी आवास के सामने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द नियुक्ति स्थल आवंटित करने और बकाया वेतन का भुगतान करने की मांग की.

प्रदर्शन कर रहे खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें विभाग में नियुक्त तो किया गया, लेकिन आठ महीने से उन्हें पदस्थापन नहीं दिया गया है. इसके चलते वे अपनी जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार होने के बावजूद काम नहीं कर पा रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से पदस्थापन का इंतजार करने के कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

आठ महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप

प्रदर्शनकारियों ने विभाग पर पिछले आठ महीनों से वेतन नहीं दिए जाने का भी आरोप लगाया. उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में चयन के बाद उन्होंने विभागीय आदेशों का पालन किया, लेकिन अब तक नियमित रूप से काम और वेतन दोनों की स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है. ऐसे में कई अधिकारियों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है.

प्रदेश में पहली बार हुई भर्ती

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक राजस्थान में यह खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की पहली भर्ती है. इस भर्ती से प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा की निगरानी को मजबूत करने की उम्मीद थी. खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाजारों, दुकानों, खाद्य प्रतिष्ठानों और अन्य स्थानों पर खाद्य पदार्थों की जांच करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ऐसे में अधिकारियों का कहना है कि उनकी सेवाओं का उपयोग जल्द शुरू किया जाना चाहिए, ताकि खाद्य सुरक्षा से जुड़े विभागीय कामकाज को गति मिल सके. प्रदर्शनकारियों ने चिकित्सा विभाग से मांग की कि उनकी समस्या का तत्काल समाधान किया जाए और सभी चयनित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को जल्द पदस्थापन दिया जाए. साथ ही आठ महीने से लंबित वेतन का भुगतान भी किया जाए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे भी आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 10, 2026, 17:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj