एक साथ गूंजी तीन किलकारियां, महिला ने नॉर्मल डिलीवरी से दिया 3 बेटियों को जन्म, कम वजन के कारण नर्सरी में रखा

Last Updated:August 10, 2026, 17:53 IST
Alwar Women Hospital: अलवर के महिला अस्पताल में एक महिला ने एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया. किशनगढ़ के बृहसिंगपुर निवासी रुकसीना को 7 अगस्त को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जांच के बाद डॉक्टर प्रियांशी, इंदू और जसवीर की टीम ने सामान्य प्रसव कराया, जिसमें तीन बच्चियों का जन्म हुआ. पहली बच्ची का वजन 1440 ग्राम, दूसरी का 1580 ग्राम और तीसरी का 1220 ग्राम रहा. जन्म के समय कम वजन होने के कारण तीनों नवजातों को निगरानी के लिए नर्सरी वार्ड में रखा गया. अस्पताल के अनुसार अब तीनों की हालत ठीक है और मंगलवार को उन्हें सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा.
ख़बरें फटाफट
अलवर में एक साथ गूंजी तीन किलकारियां, महिला ने नॉर्मल डिलीवरी से दिया 3 बेटियों को जन्म
अलवर. अलवर में महिला अस्पताल से एक खुशखबरी सामने आई है. अस्पताल में एक प्रसूता ने तीन नन्ही बेटियों को जन्म दिया है. सबसे सराहनीय बात यह रही कि डॉक्टरों की टीम ने बिना किसी ऑपरेशन के महिला का सुरक्षित नॉर्मल डिलीवरी कराया है. इस खुशखबरी के बाद से ही महिला के परिवार में खुशी का माहौल है.
मिली जानकारी के अनुसार, अलवर जिले के किशनगढ़ क्षेत्र के बृहसिंगपुर गांव की रहने वाली रुकसीना को बीती 7 अगस्त को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी. परिजनों ने बिना समय गंवाए उन्हें तुरंत महिला अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने महिला की स्थिति की जांच की और स्थिति को देखते हुए आवश्यक प्रसव प्रक्रिया शुरू की.
डॉक्टरों की सूझबूझ से हुआ नॉर्मल डिलीवरीआमतौर पर एक साथ तीन बच्चों के जन्म के मामलों में डॉक्टरों को सिजेरियन ऑपरेशन का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन यहां डॉक्टरों की टीम ने अपनी सूझबूझ और अनुभव से इसे सामान्य प्रसव के जरिए ही संभव बना दिया. इस जटिल और चुनौतीपूर्ण प्रसव को डॉ. प्रियांशी, डॉ. इंदू और डॉ. जसवीर की विशेषज्ञ टीम ने सफलतापूर्वक संपन्न कराया. प्रसूता और तीनों नवजात बच्चियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं.
कम वजन के कारण नर्सरी वार्ड में विशेष देखभालडॉक्टरों के अनुसार, एक साथ तीन बच्चे होने के कारण जन्म के समय उनका वजन सामान्य से थोड़ा कम दर्ज किया गया. जन्म के समय पहली बच्ची का वजन 1440 ग्राम, दूसरी बच्ची का वजन 1580 ग्राम और तीसरी बच्ची का वजन 1220 ग्राम पाया गया. कम वजन होने की वजह से सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए तीनों नवजात शिशुओं को तुरंत शिशु देखभाल इकाई (नर्सरी वार्ड) में वार्मर और मशीनों की निगरानी में रखा गया. वहां बाल रोग विशेषज्ञों और नर्सिंग स्टाफ द्वारा लगातार उनकी सेहत की देखभाल की जा रही है.
मंगलवार को सामान्य वार्ड में शिफ्ट करने की तैयारीचिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ की निरंतर देखरेख व उचित उपचार के बाद अब तीनों बच्चियों की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है और उनकी स्थिति पूरी तरह से स्थिर है. बच्चियों के स्वास्थ्य में सुधार को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी है कि मंगलवार को तीनों बच्चियों को नर्सरी से निकालकर उनकी मां के पास सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा. एक साथ तीन बेटियों के जन्म से पूरे परिवार में खुशी की लहर है.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Alwar,Rajasthan
First Published :
August 10, 2026, 17:53 IST



