बारिश में घर में बार-बार निकल रहा है सांप? जानिए मारना चाहिए या नहीं, सर्पदोष से मुक्ति के लिए नाग पंचमी पर करें ये उपाय

Last Updated:August 10, 2026, 19:28 IST
बारिश के मौसम में घरों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं. बार-बार सांप दिखने को लेकर जहां ज्योतिषीय मान्यताएं प्रचलित हैं, वहीं विशेषज्ञ इसे सुरक्षित जगह और भोजन की तलाश से भी जोड़ते हैं. जानिए घर में सांप निकलने पर क्या करें और नाग पंचमी पर कौन-से उपाय किए जा सकते हैं.
करौली. बारिश के मौसम में सांपों का घरों में निकलने का खतरा बढ़ जाता है. कई बार घर में बार-बार सांप दिखाई देने पर लोग इसे सामान्य घटना मानते हैं, तो कुछ लोग इसे ज्योतिषीय दृष्टि से अशुभ संकेत भी मानते हैं. मान्यता है कि यदि किसी व्यक्ति या उसके पूर्वजों से जाने-अनजाने में सर्प हत्या हुई हो, तो इसका प्रभाव भी माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि घर में सांप निकलने पर उसे मारना चाहिए या नहीं? साथ ही, यदि घर में बार-बार सांप दिखाई दे रहे हैं तो नाग पंचमी पर कौन-से उपाय किए जा सकते हैं?
हिंडौन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित धीरज शर्मा बताते हैं कि ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार घर में बार-बार सांप का निकलना शुभ संकेत नहीं माना जाता. हालांकि, घर में सांप दिखाई देने पर उसे मारना नहीं चाहिए. लोगों को सावधानी बरतते हुए सांप से दूरी बनाए रखनी चाहिए और उसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने देना चाहिए. यदि सांप घर से बाहर नहीं जा रहा है तो सर्पमित्र की मदद लेकर उसका रेस्क्यू करवाना बेहतर है.
इन कारणों से बार-बार निकलने की मान्यतापंडित धीरज शर्मा के अनुसार, ज्योतिषीय मान्यता में यदि व्यक्ति या उसके परिवार के किसी पूर्वज से सर्प हत्या हुई हो तो उसका प्रभाव माना जाता है. इसके अलावा परिवार के किसी सदस्य की कुंडली में कालसर्प दोष होने पर भी घर में बार-बार सांप दिखाई देने की मान्यता है. हालांकि, वास्तविक तौर पर बारिश के मौसम में सांप भोजन और सुरक्षित जगह की तलाश में घरों में प्रवेश कर सकते हैं, इसलिए सांप दिखने पर सबसे पहले सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है.
नाग पंचमी पर करें यह उपायपंडित धीरज शर्मा बताते हैं कि यदि किसी व्यक्ति को सर्प हत्या या कुंडली में कालसर्प दोष की चिंता है, तो सावन मास में आने वाली नाग पंचमी पर धार्मिक मान्यता के अनुसार विशेष पूजा की जा सकती है. इसके लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान शिव का अभिषेक करें. इसके बाद तांबे से बने नाग की प्रतिमा को शिवलिंग पर अर्पित कर विधि-विधान से पूजा करने की मान्यता है. मान्यता के अनुसार, इस पूजा से सर्प दोष से जुड़ी परेशानियों से मुक्ति की कामना की जाती है और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Karauli,Rajasthan
First Published :
August 10, 2026, 19:28 IST



