Gen-Z बना नेपाल क्रिकेट टीम का कप्तान, रेप के आरोप में खा चुका जेल की हवा

होमखेलक्रिकेट
Gen-Z बना नेपाल क्रिकेट टीम का कप्तान, रेप के आरोप में खा चुका जेल की हवा
Last Updated:August 10, 2026, 19:45 IST
Nepal cricket team captain: 26 साल के संदीप लामिछाने आगामी एसीसी मेंस प्रीमीयर कप में नेपाल टीम की कमान संभालेंगे. नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त करने की पुष्टि की. बता दें कि संदीप पहले ही नेपाल की कप्तानी संभाल चुके हैं.संदीप लामिछाने बने नेपाल वनडे टीम के नए कप्तान.
नई दिल्ली. नेपाल क्रिकेट टीम को नया वनडे कप्तान मिला है. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल ने सोमवार को घोषणा की कि संदीप लामिछाने को वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. 26 साल का यह लेग स्पिनर को आगामी एसीसी मेंस प्रीमियर कप से इस जिम्मेदारी को निभाता नजर आएगा. हालांकि, यह पहली बार नहीं, जब संदीप लामिछाने वनडे टीम के कप्तान बने हैं. इससे पहले भी वह 14 वनडे मैचों में टीम की कमान संभाल चुके हैं. रोहित पौडेल अभी तक नेपाल की वनडे टीम की कप्तानी संभाल रहे थे.
नेपाल क्रिकेट टीम के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट में लिखा गया, ‘संदीप लामिछाने नेपाल के नए वनडे कप्तान बने हैं और एसीसी मेंस प्रीमियर कप में टीम की कप्तानी करेंगे.’ लामिछाने को 77 वनडे मैचों का अनुभव है, जिसमें वह 154 विकेट चटका चुके हैं. वहीं, 78 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम 142 विकेट भी दर्ज हैं. संदीप दो सीजन आईपीएल का भी हिस्सा रहे, जब उन्होंने 2018 और 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुल 9 मैच खेले.



