Entertainment

19 साल बाद फिर याद आया ‘चक दे! इंडिया’ का जुनून, सागरिका घाटगे ने शेयर किया पोस्ट, खोली पुरानी यादों की किताब

Last Updated:August 10, 2026, 20:00 IST

शाहरुख खान की ‘चक दे! इंडिया’ को रिलीज हुए 19 साल हो गए हैं, लेकिन फिल्म का जुनून आज भी लोगों के बीच बरकरार है. महिला हॉकी टीम के संघर्ष और जीत की कहानी ने दर्शकों को खूब प्रेरित किया था. अब फिल्म की 19वीं सालगिरह पर अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने इससे जुड़ी खास यादें साझा की हैं. सागरिका ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर ‘चक दे! इंडिया’ के सफर को याद किया और बताया कि यह फिल्म उनके लिए कितनी खास है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside19 साल बाद फिर याद आया 'चक दे! इंडिया' का जुनून, सागरिका ने शेयर किया पोस्टZoom

नई दिल्ली. शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे! इंडिया’ को रिलीज हुए 19 साल पूरे हो गए हैं. साल 2007 में आई इस फिल्म ने सिर्फ हॉकी के खेल को पर्दे पर नहीं उतारा, बल्कि टीम भावना, मेहनत और हार के बाद दोबारा खड़े होने की कहानी भी लोगों तक पहुंचाई. फिल्म आज भी दर्शकों के बीच उतनी ही पसंद की जाती है.

फिल्म की 19वीं सालगिरह के मौके पर इसमें प्रीति सबरवाल का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने ‘चक दे! इंडिया’ को याद किया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें शाहरुख खान के साथ फिल्म के बाकी कलाकार भी नजर आ रहे हैं. पोस्टर पर ‘चक दे! इंडिया के 19 साल पूरे होने का जश्न’ लिखा हुआ है.

एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर याद किए वो पल

सागरिका ने इस पोस्ट के जरिए फिल्म से जुड़ी अपनी पुरानी यादें ताजा कीं. ‘चक दे! इंडिया’ उनके लिए इसलिए भी बेहद खास है, क्योंकि इसी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था. फिल्म में उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी प्रीति सबरवाल का किरदार निभाया था. उनका यह किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया और फिल्म के बाद उन्हें अच्छी पहचान मिली.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj