Rajasthan

कैदी की पैंट में छिपा था बिच्छू, पहनते ही मारा डंक, बिगड़ी तबियत तो अस्पताल में कराया गया भर्ती

Last Updated:August 11, 2026, 06:37 IST

Alwar Central Jail News: अलवर सेंट्रल जले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी के साथ अजीबोगरीब हादसा हो गया. कपड़े पहनते समय उसकी पैंट के अंदर छिपे बिच्छू ने पैर में डंक मार दिया. डंक लगते ही कैदी शौकीन की तबीयत बिगड़ गई और वह घबरा गया. घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने तत्काल उसे राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया गया. शौकीन दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है और जेल में उसकी ड्यूटी रोटी बनाने वाली मशीन पर लगी हुई है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideकैदी की पैंट में छिपा था बिच्छू, पहनते ही मारा डंक, जानें फिर क्या हुआZoomअलवर सेंट्रल जले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी के साथ अजीबोगरीब हादसा हो गया

अलवर. राजस्थान के अलवर सेंट्रल जेल में उस समय हड़कंप मच गया, जब आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी को कपड़े पहनते समय बिच्छू ने डंक मार दिया. बिच्छू के डंक से कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ गई. घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने तत्काल उसे उपचार के लिए राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में कैदी का उपचार किया गया. फिलहाल जेल प्रशासन की ओर से उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है.

अलवर सेंट्रल जेल में बंद कैदी शौकीन दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. जेल परिसर में उसकी ड्यूटी रोटी बनाने वाली मशीन पर लगी हुई है. बताया जा रहा है कि शौकीन ने अपने कपड़े धोने के बाद उन्हें जेल परिसर में सुखाने के लिए डाल दिया था. कपड़े सूखने के बाद उसने उन्हें उठाया और पहनने लगा. इसी दौरान उसकी पैंट के अंदर छिपे बैठे बिच्छू ने उसके पैर में डंक मार दिया.

पैंट पहनते ही बिच्छू ने मारा डंक

कैदी शौकीन जैसे ही पैंट पहनने लगा, उसी दौरान उसे पैर में अचानक तेज दर्द महसूस हुआ. उसने देखा तो पैंट के अंदर बिच्छू मौजूद था. बिच्छू के डंक मारने के बाद शौकीन घबरा गया और उसने तुरंत इसकी जानकारी जेल कर्मचारियों को दी. डंक लगने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद जेल प्रशासन ने बिना देरी किए उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की. कैदी को राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच कर उपचार शुरू किया. अस्पताल में जेल प्रशासन के कर्मचारियों की निगरानी में उसका इलाज किया गया. घटना के बाद जेल परिसर में भी कैदियों और कर्मचारियों के बीच कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा.

कपड़े सुखाने के बाद पहनते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि शौकीन ने कपड़े धोकर जेल परिसर में ही सुखाने के लिए डाले थे. इसी दौरान संभवत: बिच्छू पैंट के अंदर चला गया. कपड़े पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह जांच नहीं किया गया और जैसे ही शौकीन ने पैंट पहनी, बिच्छू ने उसके पैर में डंक मार दिया. घटना के बाद जेल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कैदी को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल कैदी का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया गया है. जेल प्रशासन की ओर से उसकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Rajasthan

First Published :

August 11, 2026, 06:37 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj