मोटापा और हेयर फॉल ही नहीं, ये लक्षण भी हो सकते हैं थायराइड के संकेत, जानें बचाव

मिर्जापुर: अक्सर थायराइड बीमारी की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. महिलाओं में यह बीमारी सबसे ज्यादा होती है. अगर आप भी थायराइड से परेशान है तो यह खबर आपके लिए है. मंडलीय चिकित्सालय में तैनात डॉक्टर ज्योति सिंह ने थायराइड के लक्षण बचाव खानपान को लेकर जानकारी दी है. डॉ. ज्योति सिंह ने बताया कि थायराइड के लक्षण मोटापा, सांस लेने में दिक्कत, थकान सहित पैरों में पसीना आना है. ऐसे में सबसे ज्यादा महिलाओं में थायराइड दिनचर्या सही न होने की वजह से होता है. दिनचर्या सही रखें खान-पान सही रखे तो थायराइड को 80 प्रतिशत तक खत्म किया जा सकता है.
डाइटीशियन डॉ. ज्योति सिंह ने बताया कि वथायराइड जनरली औरतों में ज्यादा पाया जाता है. हर घर में एक या दो महिला थायराइड से ग्रसित है. थायराइड कोई बीमारी नहीं है, यह एक कंडीशन है. थायराइड ग्लैंड जो हमारा होता है, उसमें स्वेलिंग आ जाती है या कुछ भी प्रॉब्लम आ जाता है, जिसकी वजह से हार्मोन्स का प्रोडक्शन कम हो जाता है या फिर ज्यादा हो जाता है.
इसके कारण बहुत सारे हैं. एक तो हमारा लाइफस्टाइल अच्छा न होना. औरतों में होने का कारण भी शायद यही है कि औरतें अपना ख्याल खुद नहीं रखती हैं. न टाइम से खाना खाती हैं और न ही आराम. कहने को घर का खाना खाती हैं, लेकिन वो न तो पंक्चुअल खाना रहेगा और न पानी का इनटेक सही रहेगा. न फाइबर का इनटेक सही रहेगा. जो कुछ मिल गया, जितना मिल गया, वो खाते अपना चलते रहती हैं.
लापरवाही से होता है थाइराइड
डॉ. ज्योति सिंह ने बताया कि लापरवाही की वजह से थायराइड ज्यादा होता है. इन चीजों का अगर हम ध्यान देते हैं, टाइम से सोना, टाइम से उठना, तो काफी हद तक आप थायराइड में रिलीफ़ मिल सकता है. आपका मोटापा बढ़ने लगना, पीरियड्स इर्रेगुलर हो जाना, हेयर फॉल होना, ऐसे छोटे-छोटे तीन-चार सिम्पटम्स थाइराइड के है. इसके साथ ही सांस फूलना, हाथ-पैरों में पसीना आना, शरीर का तापमान एकदम से बढ़ जाना या फिर कम होना, हाथ-पैर ठंडे रहने लगते हैं, तो यह सारे सिम्पटम्स भी थाइराइड के माने जाते हैं.
खत्म हो जाता है थाइराइड
डॉ. ज्योति सिंह ने बताया कि मैंने अपने केस स्टडीज में देखे हैं कि थाइराइड को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है. अगर हम लाइफस्टाइल ठीक कर लेते हैं तो 80 प्रतिशत तक रिवर्स करने के चांसेस बढ़ जाते हैं. पहली चीज हो गई टाइम से सोना. 10:00, 10:30, 11:00 बजे तक सो जाइए. 6:00, मैक्सिमम 7:00 बजे तक उठ जाइए. दिन भर अच्छा खाना खाइए. खाने में दाल, दाल से बनी चीजें, अंडे, पनीर, सोयाबीन, इन सब की मात्रा ज्यादा रखिए. रोटी-चावल की मात्रा कम रखिए.
खाने में रखें इनका ध्यान
डॉ. ज्योति सिंह ने बताया कि हरी सब्जियां, सलाद, इसकी मात्रा ज्यादा रखिए. प्रोसेस्ड एंड पैक्ड फूड अवॉइड करिए. कुछ जो न्यूट्रिएंट हैं जैसे आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग करिए. सेलेनियम के लिए आप ब्राज़ीलियन नट्स, वॉलनट या फिर सनफ्लावर या सफेद तिल का प्रयोग करिए. नारियल का प्रयोग करिए. यह सारी चीजें हैं जो आपके थायराइड ग्लैंड को सपोर्ट करते हैं, इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व. फायदेमंद है. इसकी सहायता से आप अपनी थायराइड को ठीक करने में हेल्प होगी.
इन चीजों का करें परहेज
डॉ. ज्योति सिंह ने बताया कि परहेज करने में सबसे पहला आता है प्रोसेस्ड एंड पैक्ड फूड. जैसे कि मैगी हो गया. सॉस हो गया. ब्रेड हो गया. बिस्किट हो गया. नमकीन हो गया. पिज्जा हो गया. बर्गर हो गया. जो भी प्रोसेस्ड आइटम हैं, इन चीजों को अवॉइड करना है. दूसरा, थोड़ा क्रूसिफेरस वेजिटेबल्स, जैसे कि गोभी, बंदगोभी, ब्रोकली, सरसों का तेल या सरसों की चटनी बहुत लोग इस्तेमाल करते हैं, तो उन चीजों को अवॉइड करना है.



