Agriculture News I जोधपुर में खरीफ फसल बीमा शुरू, 16 अगस्त तक करा सकेंगे किसान बीमा

जोधपुर. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसल वर्ष 2026-27 के लिए जोधपुर जिले में फसल बीमा की प्रक्रिया शुरू है. कृषि आयुक्तालय, राजस्थान, जयपुर की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार जिले के किसान अपनी अधिसूचित खरीफ फसलों का बीमा 16 अगस्त 2026 तक करा सकेंगे. कृषि विभाग ने किसानों से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी फसलों का बीमा करवाने की अपील की है, ताकि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में फसल को होने वाले नुकसान से आर्थिक सुरक्षा मिल सके.
खरीफ 2026 के लिए जोधपुर जिले में कुल आठ फसलों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अधिसूचित किया गया है. इनमें कपास, मूंग, मूंगफली, ग्वार, मोठ, बाजरा, तिल और ज्वार शामिल हैं, योजना के तहत फसल बीमा करवाना किसानों के लिए स्वैच्छिक है. गैर-ऋणी किसान राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज और आधार संबंधी विवरण उपलब्ध करवाकर अपनी अधिसूचित फसल का बीमा करा सकते हैं.
ऋणी किसानों को 14 अगस्त तक फसल में बदलाव का मौकायोजना के प्रावधानों के अनुसार ऋणी किसान फसल बीमांकन की अंतिम तिथि से दो दिन पहले यानी 14 अगस्त 2026 तक फसल के नाम में परिवर्तन करवा सकेंगे। कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि बीमा करवाते समय फसल का नाम, भूमि का विवरण, बैंक खाता और अन्य आवश्यक जानकारी सही-सही दर्ज करवाएं। गलत या अधूरी जानकारी के कारण भविष्य में बीमा लाभ प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है.
किसानों के लिए प्रीमियम 0.20 प्रतिशत, बाकी राशि सरकारें करेंगी वहनजोधपुर जिले में खरीफ की अनाज, दलहन और तिलहन फसलों के लिए किसानों द्वारा देय प्रीमियम दर 0.20 प्रतिशत निर्धारित की गई है. शेष प्रीमियम राशि का वहन भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा. खरीफ 2026 के लिए जोधपुर जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड को अधिकृत बीमा कंपनी नियुक्त किया गया है.
जानिए किस फसल पर कितनी बीमित राशि और प्रीमियमखरीफ 2026 में कपास की बीमित राशि 1,36,413 रुपये प्रति हेक्टेयर और किसान का प्रीमियम 272.83 रुपये है. मूंग की बीमित राशि 54,792 रुपये और प्रीमियम 109.58 रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित है. मूंगफली की बीमित राशि 1,75,570 रुपये तथा प्रीमियम 351.14 रुपये है, ग्वार की बीमित राशि 38,246 रुपये और प्रीमियम 76.49 रुपये, मोठ की बीमित राशि 25,297 रुपये और प्रीमियम 50.59 रुपये प्रति हेक्टेयर है. बाजरा के लिए बीमित राशि 27,212 रुपये और प्रीमियम 54.42 रुपये, तिल के लिए बीमित राशि 39,074 रुपये और प्रीमियम 78.15 रुपये, जबकि ज्वार के लिए बीमित राशि 26,934 रुपये और प्रीमियम 53.87 रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित किया गया है. कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे 16 अगस्त की अंतिम तिथि से पहले बीमा जरूर करवाएं और आवेदन में सभी विवरण सही एवं अद्यतन उपलब्ध करवाएं.



