राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले भजनलाल सरकार ने किए 183 आरएएस अफसरों के तबादले

Last Updated:August 11, 2026, 17:23 IST
RAS Transfer In Rajasthan : राजस्थान में बहुत जल्द ही स्थानीय निकाय चुनाव होने को हैं. चुनाव से पहले कई संकेत आने लगे हैं. ऐसे में ट्रांसफर पोस्टिंग एक बड़ा कदम माना जाता है. भजनलाल सरकार ने 183 आरएएस अफसरों के तबादले किए हैं. कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. यह सब निकाय चुनाव से पहले हो रहा है. चुनाव से पहले राजस्थान में तबादले
जयपुर. राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव से पहले भजनलाल सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है. कार्मिक विभाग ने 183 आरएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है. तबादला सूची में कई जिलों के उपखंड अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को बदला गया है. इस सूची के बाद खास तौर पर हनुमानगढ़ और दौसा जिले में हुए बदलाव चर्चा में हैं. आरएएस तबादला सूची के तहत हनुमानगढ़ जिले में तीन उपखंड अधिकारियों को बदला गया है. श्याम सुंदर बेनीवाल को एसडीएम हनुमानगढ़ लगाया गया है. वहीं बाबूलाल को एसडीएम टिब्बी की जिम्मेदारी दी गई है. शुभम शर्मा को एसडीएम रावतसर लगाया गया है.
इन नियुक्तियों के साथ जिले में उपखंड स्तर पर प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपने के आदेश दिए गए हैं. तबादला सूची में दौसा से जुड़ा एक नाम खास चर्चा में है. चर्चित आरएएस अधिकारी पिंकी मीणा को दौसा सहायक कलेक्टर लगाया गया है. पिंकी मीणा पहले दौसा में ही रिश्वत के एक मामले को लेकर चर्चा में आई थीं. एसीबी ने उन्हें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे निर्माण कंपनी से रिश्वत लेने के मामले में ट्रैप किया था. अब आरएएस तबादला सूची में पिंकी मीणा को फिर से दौसा में जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें सहायक कलेक्टर लगाया गया है. उनके दौसा में दोबारा आने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में इस नियुक्ति की चर्चा शुरू हो गई है.
दौसा में कई दूसरे अधिकारियों की भी नियुक्तिदौसा जिले में केवल सहायक कलेक्टर के स्तर पर ही बदलाव नहीं हुआ है. राजीव शर्मा को दौसा का अतिरिक्त जिला कलेक्टर लगाया गया है. वहीं मनोज वर्मा को सिकराय एसडीएम की जिम्मेदारी दी गई है. प्रियंका बडगूजर को मंडावर एसडीएम बनाया गया है, जबकि प्रेमराज मीना को महुआ एसडीएम लगाया गया है. इसके अलावा एकता काबरा को सहायक कलेक्टर बांदीकुई और विष्णु बंसल को सहायक कलेक्टर लालसोट की जिम्मेदारी दी गई है.
निकाय चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदलराजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच 183 आरएएस अधिकारियों के तबादले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सरकार की ओर से जारी इस सूची में अलग-अलग जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं. कई अधिकारियों को नई जगह पोस्टिंग दी गई है, जबकि कुछ को प्रशासनिक जिम्मेदारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण पद सौंपे गए हैं. खास बात यह है कि तबादला सूची में दौसा और हनुमानगढ़ जैसे जिलों में भी महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किया गया है. हनुमानगढ़ में तीन एसडीएम बदले गए हैं, जबकि दौसा में एडीएम, एसडीएम और सहायक कलेक्टर स्तर पर कई नियुक्तियां हुई हैं.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 11, 2026, 15:23 IST



