बांदीकुई में भीषण सड़क हादसा, पिता और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, मां की हालत नाजुक

Last Updated:August 11, 2026, 18:43 IST
Dausa Hindi News: दौसा के बांदीकुई में मुकरपुरा चौराहे के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. ईको गाड़ी और बाइक की जोरदार भिड़ंत में मुकेश बैरवा और उनके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई. मृतकों में 8 वर्षीय दिलखुश और 5 वर्षीय बच्चा शामिल है. हादसे में मुकेश की पत्नी सीता बैरवा गंभीर घायल हुईं, जिन्हें बांदीकुई अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया. बताया गया कि परिवार बच्चों के आधार कार्ड में करेक्शन कराने अगवाली गांव से बांदीकुई आ रहा था. हादसे की खबर के बाद अगवाली गांव की बैरवा बस्ती में मातम पसरा है.
ख़बरें फटाफट
बांदीकुई में भीषण सड़क हादसा, पिता और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
बांदीकुई (दौसा). दौसा जिले के बांदीकुई क्षेत्र में मुकरपुरा चौराहे के पास मंगलवार को एक ऐसा सड़क हादसा हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. एक तेज रफ्तार ईको गाड़ी और बाइक की बीच हुई टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस भीषण दुर्घटना में हंसता-खेलता परिवार पल भर में बिखर गया. पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में अगवाली गांव निवासी मुकेश बैरवा और उनके दो छोटे बच्चों की जान चली गई. मृतकों में मुकेश का 8 वर्षीय पुत्र दिलखुश और 5 वर्षीय मासूम संतान शामिल हैं. भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक के परख्चचे उड़ गए और बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे. सिर व शरीर पर आई गंभीर चोटों के कारण तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
पत्नी की स्थिति नाजुक, जयपुर रेफरहादसे में मुकेश की पत्नी सीता बैरवा गंभीर रूप से घायल हो गईं. उनके पैर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं. दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बांदीकुई के उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुकेश और दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, सीता बैरवा को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
बच्चों के सरकारी दस्तावेज सुधरवाने जा रहा था परिवारदर्दनाक पहलू यह है कि मुकेश बैरवा अपने बच्चों के पहचान पत्र में जरूरी सुधार (करेक्शन) करवाने के लिए अगवाली गांव से बांदीकुई शहर आ रहे थे. मुकरपुरा चौराहे से लगभग 500 मीटर पहले ही सामने से आ रही अनियंत्रित ईको गाड़ी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. जिस काम के लिए परिवार घर से खुशी-खुशी निकला था, वह रास्ते में ही काल का ग्रास बन गया.
गांव की बैरवा बस्ती में पसरा मातममुकेश बैरवा पेशे से मजदूर थे और कड़ी मेहनत करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे. वह अपने घर के अकेले कमाने वाले सदस्य थे. जैसे ही हादसे की खबर अगवाली गांव की बैरवा बस्ती पहुंची, वहां कोहराम मच गया. हर कोई इस अचानक आई विपदा से स्तब्ध है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम छाया हुआ है. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Dausa,Rajasthan
First Published :
August 11, 2026, 18:43 IST



