Jodhpur News: पहले बस और दो ट्रक फंसे, अब तीन बाइक सवार गिरे, सांगरिया फाटक पर पानी में छिपा गड्ढा बना मुसीबत

Last Updated:August 12, 2026, 12:28 IST
Jodhpur News: जोधपुर के सांगरिया फाटक के पास गंदे पानी में छिपे गड्ढे में तीन बाइक सवार गिरकर घायल हो गए. स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां करीब 10 दिनों से जलभराव है और इससे पहले बस व दो ट्रक भी गड्ढे में फंस चुके हैं. शिकायत के बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर बैरिकेडिंग कर रास्ता सील किया, लेकिन स्थानीय लोग स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं.
जोधपुर. सांगरिया फाटक के पास मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एम्स रोड की तरफ जा रहे तीन बाइक सवार अचानक सड़क पर भरे गंदे पानी के बीच बने गड्ढे में बाइक समेत गिर गए. पानी भरा होने के कारण बाइक सवारों को गड्ढा दिखाई नहीं दिया और साइड से निकलने की कोशिश के दौरान तीनों हादसे का शिकार हो गए. हादसे में तीनों को चोटें आई और किसी तरह वे गड्ढे से बाहर निकले, इनमें से एक युवक के पैरों में चोट लगी, जिसके बाद वह सड़क किनारे लेट गया. उसने गड्ढे में उतरकर बाइक निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका. इसके बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बाइक को बाहर निकाला.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों बाइक सवार सुबह एम्स रोड की ओर जा रहे थे. रास्ते में पानी भरा होने के कारण वे सड़क के किनारे से निकलने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान पानी के नीचे छिपा गड्ढा नजर नहीं आया और बाइक अचानक उसमें चली गई. तीनों बाइक सवार गड्ढे में गिर गए, इनमें से एक के पैरों में चोट लगी थी और वह बाहर निकलकर सड़क किनारे लेट गया. कुछ देर बाद उसने खुद गड्ढे में उतरकर बाइक निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर मदद की और बाइक को बाहर निकाला.
दस दिन से जमा है पानी, लोगों को नहीं दिख रहा सड़क का हालस्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पिछले करीब 10 दिनों से पानी जमा है, लगातार पानी भरा रहने के कारण सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि वाहन चालक सामान्य रास्ता समझकर यहां से निकलने की कोशिश करते हैं और अचानक गड्ढे में फंस जाते हैं। पानी जमा होने से पूरे इलाके में बदबू भी फैल रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार सुबह हुए हादसे से पहले सोमवार रात को भी एक बस इसी जगह पर गड्ढे में धंस गई थी, जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया, इससे पहले दो ट्रक भी यहां फंस चुके हैं.
शिकायत के बाद पहुंची निगम टीम, बैरिकेड लगाकर रास्ता किया सीलहादसे के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम को सूचना देकर समस्या की शिकायत की. दोपहर करीब 1:30 बजे निगम की टीम मौके पर पहुंची, जांच में सामने आया कि इलाके में सीवरेज लाइन बिछाने का काम चल रहा है और लाइन धंसने के कारण पानी बाहर आकर सड़क पर जमा हो रहा है. इसके बाद निगम टीम ने गड्ढे और आसपास के हिस्से में बैरिकेडिंग कर रास्ते को सील कर दिया. स्थानीय लोगों ने मांग की कि केवल बैरिकेड लगाने के बजाय पानी निकासी और सीवरेज लाइन की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि यहां लगातार हो रहे हादसों पर रोक लग सके.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
August 12, 2026, 12:28 IST



