‘इसकी लगाम खींचकर रखना’, जब राजेश खन्ना ने ट्विंकल को दी थी अक्षय कुमार को लेकर ऐसी सलाह, वीडियो वायरल

Last Updated:August 12, 2026, 20:03 IST
राजेश खन्ना का पुराना वीडियो वायरल, जिसमें वह ट्विंकल खन्ना को अक्षय कुमार के बारे में सलाह दे रहे हैं. वह अक्षय को ‘हेरा फेरी वाला आदमी’ बताते हैं और ट्विंकल को ‘लगाम खींचकर रखने’ को कहते हैं.
सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. ये क्लिप किसी और की नहीं बल्कि बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार और दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना की हैं. वह अब इस दुनिया में नहीं हैं. उनकी दो बेटियां ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना ने भी बॉलीवुड को टाटा-बाय-बाय कह दिया है. सोशल मीडिया पर राजेश खन्ना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ट्विंकल खन्ना को एक सलाह दे रहे हैं. ये सलाह है उनके पति अक्षय कुमार को लेकर.
राजेश खन्ना इस वीडियो में अपने दामाद अक्षय कुमार को लेकर बात करते हैं. वह कहते हैं, ‘इस उम्र में तो हमारा जो जमाई राजा है, वो बहुत गाता है. कभी वो भूल भुलैया करता है, कभी हेरा-फेरी तो कभी हेरा-फेरी 2 करता ही जाता है. हेऱा फेरी वाला आदमी है वो.’
राजेश खन्ना को अक्षय कुमार के लिए क्या कहाराजेश खन्ना हंसी मजाक के अंदाज में अपनी बात को रखता है. जिसे सुनते ही हर कोई ठहाके लगाने को मजबूर हो जाता है. इस क्लिप में वह ट्विंकल खन्ना को भी सलाह देते हुए कहते हैं, ‘मैं अपनी बेटी को भी बोला है. मैंने कहा है कि देखो टीना बाबा. मैं टीना बोलता हूं, उसका नाम ट्विंकल है. टीना बाबा जरा इसकी लगाम खींच कर रखना. लेकिन इतनी भी मत खींचना कि टूट जाए.’



