उदयपुर | Udaipur News | हरियाली अमावस्या मेले में उमड़ी भीड़, बारिश ने बढ़ाया उत्साह

Last Updated:August 12, 2026, 21:53 IST
Udaipur Hariyali Amavasya : उदयपुर में हरियाली अमावस्या पर फतेहसागर, सुखाड़िया सर्कल और सहेलियों की बाड़ी में मेले की रौनक दिखी. बारिश के बीच लोगों ने खरीदारी, खान-पान और झूलों का आनंद लिया. गुरुवार को महिला मेला होगा. महिलाओं और बच्चों के लिए कपड़े, घरेलू सामान, सजावटी वस्तुएं और दूसरी चीजों की दुकानें लगी हुई थीं.
ख़बरें फटाफट
उदयपुर. उदयपुर में हरियाली अमावस्या के मौके पर शहर के प्रमुख इलाकों में मेले की रौनक देखने को मिली. फतेहसागर, सुखाड़िया सर्कल और सहेलियों की बाड़ी में सुबह से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई. लंबे इंतजार के बाद हुई अच्छी बारिश के बीच मेले में पहुंचे लोगों का उत्साह देखते ही बना. परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने खरीदारी, खान-पान और झूलों का जमकर आनंद लिया.
हरियाली अमावस्या का मेला उदयपुर की पुरानी और खास परंपराओं में शामिल है. इस दिन शहर के अलग-अलग हिस्सों से लोग मेले का आनंद लेने पहुंचते हैं. बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ फतेहसागर, सुखाड़िया सर्कल और सहेलियों की बाड़ी पहुंचे. सुबह से लेकर शाम तक इन इलाकों में लोगों की भीड़ बनी रही.
मेले में सजी दुकानों पर उमड़ी भीड़मेले में तरह-तरह की दुकानें लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं. महिलाओं और बच्चों के लिए कपड़े, घरेलू सामान, सजावटी वस्तुएं और दूसरी चीजों की दुकानें लगी हुई थीं. लोगों ने अपनी पसंद के सामान की खरीदारी की. वहीं, खान-पान के स्टॉल पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिली. कहीं लोग फास्ट फूड का स्वाद लेते नजर आए तो कहीं पारंपरिक और अलग-अलग तरह के व्यंजनों का आनंद लेते दिखाई दिए.
झूलों पर बच्चों ने जमकर की मस्तीबच्चों में मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. मेले में लगाए गए अलग-अलग तरह के झूले बच्चों के आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र रहे. बच्चे अपने परिजनों के साथ झूलों पर पहुंचे और खूब मस्ती की. कई परिवारों ने मेले में घूमने के साथ फोटो भी खिंचवाई और इस खास दिन को यादगार बनाया.
बारिश के बीच भी कम नहीं हुआ उत्साहइसी दौरान उदयपुर में बारिश का दौर भी शुरू हो गया. बारिश की फुहारों के बीच भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ. लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे शहरवासियों के लिए मेले के बीच हुई बारिश ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया. सुहावने मौसम में लोग बारिश के बीच भी मेले में घूमते और खरीदारी करते नजर आए. बारिश ने मेले के आनंद को और बढ़ा दिया.
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी रही नजरमेले में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत रखी गई. प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई. भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया गया. पुलिसकर्मी लगातार भीड़ और ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखते हुए दिखाई दिए.
गुरुवार को महिला मेले का रहेगा आयोजनहरियाली अमावस्या मेले का सबसे खास हिस्सा गुरुवार को देखने को मिलेगा. गुरुवार को मेले में सिर्फ महिलाओं को प्रवेश दिया जाएगा. महिला मेले को लेकर भी शहर की महिलाओं में खासा उत्साह है. ऐसे में गुरुवार को शहर के प्रमुख मेला स्थलों पर बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने की उम्मीद है.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Udaipur,Rajasthan
First Published :
August 12, 2026, 21:53 IST



