Rajasthan

Dungarpur News: तीरंदाजी अभ्यास के दौरान हादसा, 8वीं कक्षा के छात्र के सीने में लगा तीर, देर रात हुआ ऑपरेशन

Last Updated:August 12, 2026, 10:40 IST

डूंगरपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय ठाकरड़ा में तीरंदाजी अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया. 8वीं कक्षा के छात्र के सीने में तीर लगने से वह गंभीर घायल हो गया. छात्र को सागवाड़ा से उदयपुर रेफर किया गया, जहां आरएनटी मेडिकल अस्पताल में देर रात ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के बाद छात्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.Amazon Prime DayTop Deals Insideडूंगरपुर में तीरंदाजी प्रैक्टिस के दौरान हादसा, छात्र के सीने में घुसा तीरZoom

डूंगरपुर. जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय ठाकरड़ा में बुधवार को तीरंदाजी अभ्यास के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया. अभ्यास के दौरान 8वीं कक्षा के एक छात्र के सीने में तीर लग गया. हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल छात्र को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार देर शाम स्कूल परिसर स्थित तीरंदाजी कोर्ट में हुआ.

छात्र अन्य विद्यार्थियों के साथ तीरंदाजी का अभ्यास कर रहा था. इसी दौरान एक तीर छात्र के सीने में जा लगा। हादसे के बाद स्कूल स्टाफ ने बिना देरी किए घायल छात्र को सागवाड़ा के उप जिला अस्पताल पहुंचाया.

हालत गंभीर होने पर उदयपुर किया रेफर

सागवाड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे उदयपुर रेफर कर दिया. इसके बाद स्कूल स्टाफ और अन्य जिम्मेदार लोग छात्र को लेकर उदयपुर रवाना हुए. देर रात घायल छात्र को उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया.

देर रात हुआ ऑपरेशन

उदयपुर के आरएनटी मेडिकल अस्पताल में चिकित्सकों ने छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए देर रात उसका ऑपरेशन किया. चिकित्सकों की टीम ने आवश्यक उपचार किया. ऑपरेशन के बाद छात्र की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है, छात्र को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है. हादसे की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है. प्रशासन की ओर से छात्र के उपचार और स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली जा रही है. साथ ही स्कूल में तीरंदाजी अभ्यास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है. हादसे के बाद विद्यालय में भी चिंता का माहौल है. प्रशासन और स्कूल प्रबंधन की ओर से घटना के कारणों और अभ्यास के दौरान अपनाई जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है. फिलहाल छात्र की हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Dungarpur,Rajasthan

First Published :

August 12, 2026, 10:37 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj