Health

Health News | Health Tips | Health Care | बिना खाए-पिए क्यों बाहर निकल जाता है पेट? जानिए वो 3 कारण, जो आपके शरीर को कर रहा खराब

Last Updated:August 13, 2026, 18:02 IST

Agra News: बदलती लाइफस्टाइल, खान-पान की गलत आदतें और शराब का अत्यधिक सेवन इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं. इस स्थिति में मरीज के पेट में तरल पदार्थ जमा होने लगता है, जिससे पेट धीरे-धीरे फूलकर काफी बड़ा हो जाता है.

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पेट में पानी भरने यानी एसाइटिस की समस्या से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है. आगरा के वरिष्ठ गैस्ट्रोलॉजिस्ट चिकित्सक राघव सिंघल ने बताया कि बदलती लाइफस्टाइल, खान-पान की गलत आदतें और शराब का अत्यधिक सेवन इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं. इस स्थिति में मरीज के पेट में तरल पदार्थ जमा होने लगता है, जिससे पेट धीरे-धीरे फूलकर काफी बड़ा हो जाता है. कई मरीजों को पेट में भारीपन, सांस लेने में परेशानी, कमजोरी और दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

लंबे समय तक शराब का सेवन लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है और लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होने पर पेट में पानी जमा होने की स्थिति बन सकती है. उन्होंने कहा कि समय रहते जांच और उपचार बेहद जरूरी है. लोगों को शराब से दूरी बनाने के साथ संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम और समय-समय पर लिवर की जांच करानी चाहिए. लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए, जिससे गंभीर स्थिति बनने से पहले उपचार प्रदान किया जा सके.

तीन कारणों से फूलता है पेटआगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ गैस्ट्रोलॉजिस्ट चिकित्सक राघव सिंघल ने बताया कि पेट फूलने के मुख्य रूप से तीन बड़े कारण हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि पहला कारण खान-पान से बनने वाली गैस है, जिससे कुछ समय के लिए पेट फूला हुआ महसूस होता है. दूसरा कारण कई बार कम खाना या भोजन की मात्रा में बदलाव भी हो सकता है, जिससे पाचन संबंधी समस्या के कारण पेट फूल सकता है. वहीं तीसरा और सबसे गंभीर कारण पेट में पानी भरना यानी एसाइटिस होना हो सकता है.

डॉ. राघव सिंघल ने बताया कि इस स्थिति में मरीज का शरीर अपेक्षाकृत पतला दिखाई दे सकता है, लेकिन उसका पेट जरूरत से ज्यादा फूला हुआ नजर आता है. ऐसे लक्षणों को सामान्य गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. समय पर चिकित्सकीय जांच जरूरी है, अन्यथा मरीज गंभीर स्थिति में पहुंच सकता है.

प्रमुख कारण में शराब, टीवी और कैंसरआगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ गैस्ट्रोलॉजिस्ट चिकित्सक राघव सिंघल ने बताया कि पेट फूलने या पेट का आकार काफी बढ़ जाने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. इनमें शराब का अत्यधिक सेवन, टीबी और कुछ मामलों में कैंसर भी प्रमुख कारण हो सकते हैं. पेट में पानी भरने की स्थिति में पेट असामान्य रूप से फूल जाता है, जबकि शरीर के अन्य हिस्से अपेक्षाकृत पतले दिखाई दे सकते हैं. इसके साथ ही पेट में भारीपन, दर्द, भूख कम लगना, कमजोरी और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण भी हो सकते हैं.

चिकित्सक राघव सिंघल ने कहा कि लंबे समय तक शराब के सेवन से बचना, संतुलित खान-पान रखना और वजन को नियंत्रित रखना जरूरी है. लगातार पेट फूलने या आकार बढ़ने की समस्या होने पर इसे सामान्य गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. समय पर जांच और उपचार बेहद जरूरी है, अन्यथा यह जोखिन भरा साबित हो सकता है.

About the Authorआर्यन सेठ

आर्यन सेठ, Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ेंLocation :

Agra,Uttar Pradesh

First Published :

August 13, 2026, 18:02 IST

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj