Tech

क्या आप भी प्लग में लगा छोड़ देते हैं टोस्टर-ओवन? इस गलती से जिंदा जल गए 3 बेजुबान, 1.5 करोड़ का हुआ नुकसान

Powered by :

Last Updated:July 17, 2026, 14:06 IST

बिजली से चलने वाले किसी भी उपकरण का स्विच प्‍लग सॉकेट में उसके इस्‍तेमाल के तुरंत बाद निकाल देना चाहिए. ऐसा न करना खतरनाक हो सकता है. अमेरिका में प्‍लग में लगे टोस्‍टर के अचानक चलने से पूरा घर जलकर खाक हो गया.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideक्या आप प्लग में लगा छोड़ देते हैं टोस्टर? इस गलती से हुआ 1.5 करोड़ का नुकसान Zoomबिजली के उपकरणों के प्‍लग यूज के बाद हमेशा निकाल देने चाहिए.

नई दिल्‍ली. क्या आप भी किचन के काम के बाद टोस्टर या ओवन का प्लग बोर्ड में ही लगा छोड़ देते हैं? अगर हां, तो यह आदत आज ही बदल लीजिए. आपकी यह लापरवाही आपके पूरे घर को जलाकर तो राख कर ही सकती है, साथ ही इसमें रहने वालों की जिंदगी को भी खतरे में डाल सकती है. अमेरिका के मैरीलैंड में एक परिवार की इसी छोटी सी भूल के कारण पूरा घर जल गया. इस हादसे में परिवार के तीन पालतू जानवर झुलसकर मर गए और करीब 1.50 करोड़ रुपये की संपत्ति भी राख हो गई.

आग की यह घटना घर में लगे सिक्योरिटी कैमरे में कैद हो गई. इसी को देखकर पता चला कि घर में आग कैसे लगी. सीसीटीवी न होते तो यह पता ही नहीं चलता कि टोस्‍टर के स्विच को प्‍लग में लगा छोड़ने से इतना बड़ा हादसा भी हो सकता है. गनीमत यह थी कि घटना के समय घर के मालिक बाहर गए हुए थे और पालतू जानवरों को छोड़कर कोई और मौजूद नहीं था.

कुत्‍ते ने चालू कर दिया टोस्‍टर

मकान मालिक अपने पालतू कुतों, बो, एडी और डकोटा तथा दो बिल्लियों को घर में छोड़कर बाहर चले गए. किचन के काउंटर पर एक टोस्‍टर रखा था. टोस्टर का प्लग पहले से ही स्विच बोर्ड में लगा हुआ था. कुत्‍ता बो रसोई में आया और काउंटर पर कूदकर चढ़ गया. बो का शरीर टोस्‍टर के प्‍लग के साथ लगे बटन से छू गया और वो चालू हो गया. इसके बाद टोस्टर इतना गर्म हो गया कि पास में रखी एक चीज ने आग पकड़ ली. देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj